सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट ने लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर कालीमाटी क्लब के द्वारा आदित्यपुर में महिला दिवस मनाया

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर (संवाददाता ) : सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट ने लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर कालीमाटी क्लब के सौजन्य से, न्यू कॉलोनी उत्क्रमित उच्च विद्यालय आदित्यपुर में महिला दिवस मनाया। कार्यक्रम में किशोरी के स्वास्थ्य एवं स्वच्छ रहने के तरीके पर परिचर्चा की गई। इस में क्लास 8, 9 एवं 10 की विद्यार्थी उपस्थित थी। स्कूल की प्रधानाध्यापिका राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत श्रीमती संध्या रानी प्रधान ने परिचर्चा करते हुए लड़कियों को स्वस्थ रहने के टिप्स बताएं।अध्यक्ष पल्लवी दीप ने कहा एक स्वस्थ लड़की भविष्य में स्वस्थ समाज का निर्माण करती है l कार्यक्रम के अंत में वहां उपस्थित सभी किशोरियों के बीच में सेनेटरी पैड का वितरण किया गया lकार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष पल्लवी दीप, प्रधानाध्यापिका संध्या रानी प्रधान, शिक्षिका अनीमा महतो, गीता कुमारी, अमिता प्रधान इत्यादि का सफल योगदान रहा l

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  श्रीनाथ विश्वविद्यालय में रंगोत्सव 2026 का आयोजन, रंग गुलाल से कैंपस हुआ रंगीन

You may have missed