एस टाइप दुर्गा पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन, इस्कॉन मंदिर का स्वरूप देखने उमड़े श्रद्धालु


Saraikela :- विश्व की सबसे बड़ी कृष्ण भगवान मंदिर पश्चिम बंगाल के नादिया डिस्टिक स्थित इस्कॉन टेंपल मायापुर में है जिसके तर्ज पर इस बार सिंहभूम बॉयज क्लब एस टाइप आदित्यपुर में दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण हुआ है. जिसका आज चतुर्थी पर भव्य उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री सह विधायक चम्पई सोरेन और ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह के हाथों सम्पन्न हुआ. पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई ने कहा कि संसार में मां की कृपा से ही सबकुछ हासिल किया जा सकता है. शक्ति के लिए माँ दुर्गा, विद्या के लिए सरस्वती, धन के लिए लक्ष्मी की आराधना करनी होती है. इस मौके भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंहदेव, पूर्व मुख्यमंत्री के निजी सलाहकार चंचल गोश्वामी, प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनमोहन सिंह, दुर्गा पूजा कमेटी क्लब के मुख्य संरक्षक मनोज सिंह, संरक्षक विमल सिंह, बॉबी सिंह, विनय सिंह, विनोद सिंह, छोटे सिंह, चंदन सिंह, अध्यक्ष बबलू सिंह, उपाध्यक्ष भोला सिंह, राणा सिंह, पूजा इंचार्ज चिंटू सिंह, सचिन, विक्की सिंह, नीरू सिंह, सोनू खान, मुकेश सिंह, कोषाध्यक्ष संजीव पांडे, केंद्रीय कमेटी के सदस्य नंदन राजा, संजीव सिंह, चंदू सिंह, बबुआ सिंह, सुधीर कुमार, प्रवीण सिंह, छोटू सिंह, मिथिलेश जी, दिनेश कुमार, गोरा दा, श्याम कुमार, बंटी, मुन्ना सिंह, प्रकाश मेहता, राजेश कुमार, चाचा चौधरी, डॉ राजेश, राजा घोष, हेमंत ठाकुर,केसरी, अमोद कुमार, सुभाष कुमार, बुद्धेश्वर महतो आदि मौजूद रहे.




