रूस का चेतावनी: मध्य पूर्व संघर्ष से परमाणु हथियारों की दौड़ बढ़ने का जोखिम

0
Advertisements
Advertisements

मॉस्को : रूस ने अमेरिका और इजराइल के ईरान पर संघर्ष को लेकर गंभीर चेतावनी दी है। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि यह युद्ध मध्य पूर्व में परमाणु हथियारों की दौड़ को और तेज कर सकता है। अगर हालात ऐसे ही बिगड़ते रहे, तो क्षेत्र के और देशों द्वारा भी न्यूक्लियर क्षमता हासिल करने की प्रवृत्ति बढ़ सकती है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

लावरोव का कहना है कि अमेरिका और इजराइल के द्वारा उठाए गए कदम, जिनका कारण ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रोकना बताया जा रहा है, असल में उल्टा परिणाम दे सकते हैं। इससे तटस्थ देशों को भी यही लगता है कि अगर उनके पास परमाणु शक्ति होगी, तो वे संभावित हमलों से बच सकते हैं.रूस का यह बयान ऐसे समय आया है जब मध्य पूर्व में तनाव बढ़ चुका है। ईरान पर हमले और जवाबी कारवाई से कई नागरिकों की जानें जा चुकी हैं और क्षेत्र में विनाश फैल रहा है। कई देशों ने संघर्ष को रोकने और वार्ता के जरिए समाधान की अपील की है।

लावरोव ने यह भी कहा है कि रूस ने ईरान में परमाणु हथियारों के निर्माण का कोई सबूत नहीं देखा है और वह वार्ता एवं कूटनीतिक प्रयासों को प्राथमिकता देता है। उनका मानना है कि अब संघर्ष को कूटनीति से हल करने की जरूरत है ताकि व्यापक और विनाशकारी परिणामों से बचा जा सके। इस बीच विश्व के कई देशों ने अमेरिका, इजराइल और ईरान से सैन्य कदम रोकने और बातचीत की राह चुनने की अपील की है, ताकि क्षेत्र में और बड़े खतरे को टाला जा सके।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed