रूस ने दिए पुतिन के आवास पर हमले के सबूत

0
Advertisements
Advertisements

रूस: रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार प्रयास कर रहे हैं। वे रूस और यूक्रेन के राष्ट्रपतियों से लगातार बातचीत कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के साथ बैठक की, और उससे पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर चर्चा की। इस बीच, रूस ने दावा किया कि यूक्रेन ने पुतिन के एक आवास (नोवगोरोड क्षेत्र में वाल्डाई स्थित) पर 91 लंबी दूरी के ड्रोनों से हमला किया, जो 28-29 दिसंबर की रात को हुआ। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने इसे ‘आतंकवाद’ करार दिया और कहा कि सभी ड्रोन मार गिराए गए।बाद में 31 दिसंबर को रूसी रक्षा मंत्रालय ने एक गिराए गए ड्रोन का वीडियो जारी किया, जिसमें बर्फीले जंगल में क्षतिग्रस्त ड्रोन दिखाया गया, साथ ही ड्रोनों के कथित फ्लाइट पाथ का नक्शा भी दिखाया। मंत्रालय ने दावा किया कि हमला सुनियोजित था और आधे से अधिक ड्रोन लक्ष्य से सैकड़ों किलोमीटर दूर नष्ट कर दिए गए। हालांकि यूक्रेन ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है।राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इसे ‘पूर्ण रूप से मनगढ़ंत’ और ‘रूसी झूठ’ बताया, जिसका उद्देश्य शांति वार्ताओं को पटरी से उतारना और यूक्रेन पर आगे हमलों का बहाना बनाना है। यूक्रेन के विदेश मंत्री ने कहा कि रूस कोई ठोस सबूत नहीं दे रहा। कई स्वतंत्र स्रोतों, जैसे ISW और स्थानीय रिपोर्ट्स, में कोई पुष्टि नहीं मिली, न तो विस्फोटों की आवाजें, न सोशल मीडिया पर वीडियो, और न ही स्थानीय निवासियों की गवाही। बता दें कि शुरू में क्रेमलिन ने भी शुरू में सबूत देने से इनकार किया, कहते हुए कि सभी ड्रोन नष्ट हो गए थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed