पलामू में RPF ने ट्रेन से 320 बोतल देशी शराब जब्त की

0
Advertisements
Advertisements

पलामू: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने एक छापामारी अभियान के दौरान एक ट्रेन से 320 बोतल देशी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई कोशियारा-हैदरनगर स्टेशन के बीच की गई थी।

छापामारी उप निरीक्षक जेपी प्रसाद की अगुवाई में की गई। जांच के दौरान पता चला कि शराब 533611 अप ट्रेन के कोच नंबर 121136 में चार प्लास्टिक के बोरे के अंदर छुपाई गई थी।


जब्त देशी शराब छबीली ब्रांड की बताई गई है, और इसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 14,400 रुपये है।


RPF ने जब्त की गई शराब की सूची बना कर आगे की कार्रवाई के लिए उत्पाद अधीक्षक को सौंप दी है।


RPF के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर यह अभियान जारी रहेगा ताकि रेलवे में शराब तस्करी जैसी आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके। छापामारी में जवानों दिनेश प्रसाद, एस.के. राय, एस.के. मिश्रा और अजित कुमार की टीमें शामिल थीं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  जमशेदपुर एमजीएम ने जन्म-मृत्यु पंजीकरण में दिखाई तेजी, लोगों को सुविधाएं मिलीं

Thanks for your Feedback!

You may have missed