रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी पर लगाए गंभीर आरोप


बिहार: लालू यादव परिवार में जारी उथल-पुथल के बीच उनकी बेटी रोहिणी आचार्य के भावुक और तीखा सोशल मीडिया पोस्ट ने खराब संबंधों की परतें खोल दी हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें ‘गंदी किडनी’ कहकर अपमानित किया गया और पिता को बचाने के लिए किया गया उनका त्याग आज तिरस्कार का कारण बना दिया गया. रोहिणी ने शादीशुदा बेटियों से अपील की कि वो ‘मेरी जैसी गलती’ न करें और अपने मायके से अधिक अपने घर-परिवार को प्राथमिकता दें.

रोहिणी आचार्य के घर छोड़ने और आरोप लगाने के बाद अब रागिनी, चंदा और राजलक्ष्मी भी बच्चों के साथ पटना आवास छोड़कर दिल्ली चली गई हैं. रोहिणी ने तेजस्वी और उनके दो करीबी सहयोगियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. इस बीच चिराग पासवान ने परिवार के दर्द को “अपना दर्द” बताते हुए सुलह की अपील की है.लालू प्रसाद यादव के परिवार में अंदरूनी विवाद लगातार गहराता जा रहा है. रोहिणी आचार्य के विवादित बयान और घर छोड़ने के बाद अब परिवार की तीन और बहनें – रागिनी, चंदा और राजलक्ष्मी भी अपने बच्चों के साथ पटना से दिल्ली रवाना हो गई हैं. इससे संकेत मिल रहा है कि विवाद अब सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि पारिवारिक स्तर पर गंभीर रूप ले चुका है.रोहिणी के निशाने पर विशेष रूप से तेजस्वी के दो करीबी – संजय यादव (RJD सांसद) और तेजस्वी यादव के कोर टीम में शामिल रमीज नाम के शख्स रहे हैं. दोनों इस विवाद पर सार्वजनिक रूप से चुप हैं. रोहिणी का दावा है कि RJD की चुनावी हार के बावजूद इन नामों पर सवाल उठाना “परिवार में अपराध” माना जा रहा है.



