Advertisements
Advertisements

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के पूर्व ब्लॉक प्रमुख हाजी यूनुस के भतीजे की हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि भतीजे को बुरी तरह से पीट-पीटकर इतनी बुरी तरह से घायल कर दिया गया कि उसकी मौत हो गई.मामला बुलंदशहर के कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नीमखेड़ा का है. यहां पर आम के बाग की खरीदारी को लेकर ब्लॉक प्रमुख के भतीजे को मार डाला गया. पुलिस को सूचना मिलते ही एक टीम घटनास्थल पर पहुंची. फिलहाल, पुलिस के आलाधिकारी मौके पर मौजूद हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गई की गई हैं. नीमखेड़ा गांव में डॉ. मुमताज का आम का बाग है, जिसे बेचने की बातचीत कुछ दिनों से चल रही थी। कई लोग इस बाग को खरीदने में रुचि दिखा रहे थे। इसी सिलसिले में सोमवार शाम करीब 7:15 बजे, नमाज के बाद हाजी सूफियान, उनके भाई अकरम और वकील कादिर बाग में पहुंचे थे। तीनों लोग जमीन की पैमाइश कर रहे थे, तभी अचानक एक व्यक्ति स्कॉर्पियो गाड़ी से वहां पहुंचा। कुछ ही देर में कई अन्य लोग मोटरसाइकिलों से भी मौके पर आ गए। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।हमलावरों ने सूफियान और अकरम पर बेरहमी से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से 45 वर्षीय हाजी सूफियान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अकरम घायल हो गए। हालांकि, उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। वकील कादिर इस घटना में पूरी तरह सुरक्षित हैं। ब्लॉक प्रमुख ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने इस दौरान उनकी लाइसेंसी पिस्टल भी छीन ली। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मेडिकल कॉलेज में एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, कई थानों की पुलिस और भारी फोर्स तैनात की गई है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण पुलिस पूरी सतर्कता बरत रही है ताकि किसी तरह की कानून-व्यवस्था की स्थिति न बिगड़े।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed