गुरुवार की शाम कोचिंग से घर नही लौटने वाले छात्र को आर आई टी पुलिस ने सोनारी से पकड़ा , मार्क्स कम आने के वजह से छोड़ा था घर

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर / जमशेदपुर :- श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल बिस्टूपर का छात्र अश्विनी प्रताप यादव को आरआईटी पुलिस ने सोनारी से सफलता पूर्वक 48 घंटे के भीतर ही पकड़ लिया है। बता दें कि कोचिंग से घर नही जा के बीते दिन गुरुवार को अश्विनी बिना किसी सूचना के निकल गया था। जिसके बाद थाना को परिजनो ने सूचित किया था। आर आई टी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आज सुबह अश्विनी को गिरफ्तार भी कर लिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार परीक्षा में कम मार्क्स आने से अश्विनी परेशान था जिसके वजह से परिजनों के डर से उसने ऐसा कदम उठाया। जानकारी यह भी मिल रही है कि जमशेदपुर से बाहर जाने के लिए उसने ट्रेन का टिकट भी ले लिया था। लेकिन प्रशासन के तत्परता के वजह से उसकी प्लानिंग सफल नहीं हो पाई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  एमएनपीएस में शिक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण: लर्निंग डिसएबिलिटी और समावेशी शिक्षा पर विशेषज्ञ सत्र

Thanks for your Feedback!

You may have missed