सेवानिवृत्त पुलिस पदाधिकारियों ने वृद्धा आश्रम में मनाया नव वर्ष

0
Advertisements
Advertisements

Jamshedpur : नव वर्ष के पहले दिन समाज के प्रति संवेदनशीलता और सेवा भाव का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों ने आशीर्वाद भवन वृद्धाश्रम साकची पहुंचकर वहां रह रही बुजुर्ग महिलाओं और अभिभावकों के साथ समय बिताया और उनके साथ सामूहिक रूप से भोजन किया। इस अवसर पर आश्रम का वातावरण अपनत्व, सम्मान और स्नेह से भर उठा।कार्यक्रम में शामिल सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक कमल किशोर ने कहा कि नव वर्ष आते ही आम तौर पर लोग अपने परिवार, मित्रों और मनोरंजन तक सीमित रह जाते हैं। लेकिन समाज के ऐसे बुजुर्ग, जिन्होंने अपना पूरा जीवन दूसरों के लिए समर्पित किया, अक्सर उपेक्षित रह जाते हैं।उन्होंने कहा,नव वर्ष पर ऐसे लोगों को आम जनता भूल जाती है। हम लोग यहां उनके बीच दो पल की खुशियां बांटने और बटोरने आए हैं। इन वृद्ध माताओं-पिताओं का आशीर्वाद ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है।इस अवसर पर सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों ने वृद्धजनों से बातचीत की, उनका हाल-चाल जाना और उनके अनुभवों को सुना। भोजन के दौरान अधिकारियों ने स्वयं परोसकर सेवा की, जिससे वृद्धजनों के चेहरों पर विशेष खुशी और संतोष देखने को मिला।कार्यक्रम के अंत में सभी ने वृद्धजनों के सुख-स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की तथा भविष्य में भी इस तरह के सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प लिया। उक्त अवसर पर केएन मिश्रा, बीडी सिंह, कन्हैया उपाध्याय, पीके सिंह, अरविंद कुमार, सत्येंद्र नारायण सिंह, संजीव कुमार और मदन मोहन सिंह उपस्थित रहे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed