Advertisements
Advertisements

रांची :- सरला बिरला विश्वविद्यालय में इस साल का प्लेसमेंट रिकॉर्ड शानदार रहा है। अब तक विवि के विभिन्न संकायों के 407 छात्र-छात्राओं का प्लेसमेंट हो चुका है। यह प्रक्रिया अब भी जारी है। प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से एसबीयू के विद्यार्थियों को देश की नामी-गिरामी कंपनियों में काम करने और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर हासिल होगा। इससे इन विद्यार्थियों के अभिभावकों में भी खुशी की लहर है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

देश विदेश की कंपनियों ने लिया हिस्सा

विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग और प्लेसमेंट के डीन हरिबाबू शुक्ला ने बताया कि इस वर्ष प्लेसमेंट में संस्थान के छात्र को अधिकतम 9 लाख रूपये प्रति वर्ष का पैकेज मिला। इस वर्ष का औसतन पैकेज चार लाख रूपये रहा है। इस बार संस्थान में देश विदेश की 150 से अधिक कंपनियों ने प्लेसमेंट प्रक्रिया में भाग लिया।

इन कंपनियों ने लिया हिस्सा

इस वर्ष डेलोइट, एक्सेंचर, टीसीएस, विप्रो, डी मार्ट, स्ट्रेडा, बिरला ओपस, डीएसपी म्युचुअल फंड, लीप , चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट फाइनेंस कंपनी लिमिटेड, आईडीबीआई बैंक, आईटीसी, एक्सिस बैंक, क्रॉस लिमिटेड, आइसीआइसीआइ प्रूडेंशियल, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड, बर्जर पेंट्स, आर्टेक एलएलपी, टाटा कैपिटल, टाटा एआईजी, फर्स्ट चॉइस रेडीमिक्स, ईएसएल स्टील लिमिटेड वेदांता, ईवाई, कॉग्निजेंट, ट्रांसरेल लाइटिंग लिमिटेड, गोदरेज एंड बॉयस मैन्युफैक्चरिंग लिमिटेड, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, कृष्णा मारुति लिमिटेड, एलएंडटी मशीनरी, अपोलो टायर्स, सायकेम टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड, लक्ष्मी एग्री कॉम्पोनेंट्स एंड फॉर्गिंग्स , एआरएफ डिजाइन प्राइवेट लिमिटेड, सुब्रोस लिमिटेड, जेप्टो, शोभा लिमिटेड इत्यादि कंपनियों में विवि के विद्यार्थी अपनी जगह बनाने में सफल रहे।

विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर विवि के माननीय महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक एवं माननीय कुलपति प्रो. सी जगनाथन ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी है। संस्थान के छात्र-छात्राओं की सफलता का उल्लेख करते हुए उन्होंने विवि के अकादमिक माहौल, अनुशासन और विद्यार्थियों की लगन और कड़ी मेहनत को इसका श्रेय दिया है। विवि के माननीय प्रतिकुलाधिपति श्री बिजय कुमार दलान समेत माननीय राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने विद्यार्थियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed