रियल एस्टेट टाइकून ने IT रेड में ले ली अपनी ही जान


बेंगलुरु : बेंगलुरु के लैंगफोर्ड टाउन स्थित कॉन्फिडेंट ग्रुप के मुख्यालय में शुक्रवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कमरे से गोली चलने की आवाज आई। पुलिस के अनुसार, सी जे रॉय ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से अपने सीने के बाईं ओर गोली मार ली। आपको बता दें कि जिस समय यह घटना हुई उस समय आयकर विभाग के अधिकारी उनके दफ्तर छापेमारी के लिए पहुंची थी।पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला माना है और जांच जारी है। बेंगलुरु के लैंगफोर्ड टाउन या अशोक नगर क्षेत्र में स्थित कॉन्फिडेंट ग्रुप के कार्यालय में 30 जनवरी 2026 को यह दुखद घटना घटी। सीजे रॉय, जिनका पूरा नाम रॉय चिरियंकंदाथ जोसेफ था और जो डॉ. सीजे रॉय के नाम से भी जाने जाते थे, ने अपने लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को गोली मारी। घटना दोपहर करीब 3 बजे से 3:10 बजे के बीच हुई, जब उन्होंने छाती के बाईं ओर गोली मारी। कर्मचारियों ने गोली की आवाज सुनते ही तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या माना है और पोस्टमॉर्टम तथा अन्य जांच जारी है।

सीजे रॉय कॉन्फिडेंट ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन थे, जो 2005 में स्थापित हुई यह कंपनी दक्षिण भारत में रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट की प्रमुख कंपनियों में से एक है। कंपनी ने 65 से अधिक प्रोजेक्ट्स पूरे किए हैं, जो मुख्य रूप से केरल, कर्नाटक और दुबई में फैले हुए हैं। इसके अलावा कंपनी ने शिक्षा, आतिथ्य और फिल्म प्रोडक्शन जैसे क्षेत्रों में भी विस्तार किया है। सीजे रॉय केरल के कोच्चि के मूल निवासी थे और दुबई में भी आधार था, जहां उनकी पत्नी और दो बच्चे (एक बेटा और एक बेटी, दोनों 20 वर्ष की उम्र के आसपास) रहते हैं। वे बेंगलुरु में बिजनेस के सिलसिले में आते थे और आमतौर पर पांच सितारा होटलों में ठहरते थे। उनकी मां कोरमंगला में रहती हैं।



