रणवीर सिंह की फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा किया पार,

0
Advertisements
Advertisements

मुंबई : रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने शुक्रवार से थिएटर्स में जो धमाका किया, उसकी गूंज पूरे वीकेंड बढ़ती ही चली गई. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अपना पहला वीकेंड शानदार कलेक्शन के साथ पूरा कर लिया है. ‘धुरंधर’ इस साल की सिर्फ तीसरी फिल्म है जिसने वीकेंड में 100  करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इसकी डेली ग्रोथ बताती है कि जनता इसके लिए किस कदर क्रेजी है. फिल्म के पहले दिन का प्रदर्शन देखते हुए कई सिनेमाघरों में ‘धुरंधर’ के नए शो भी जोड़ दिए गए। इनमें मिड नाइट और जल्दी सुबह के कुछ शो ऐड किए गए। अब ऐसा लगता है कि फिल्म को इन नए शोज का फायदा भी मिल रहा है। तभी तीसरे दिन रविवार को फिल्म ने सुबह-सुबह ही खबर लिखे जाने तक 24 लाख रुपए का कलेक्शन कर लिया है। ऐसे में उम्मीद है कि आज रविवार के दिन फिल्म अपने शुरुआती दो दिनों से भी ज्यादा कमाई कर सकती है।धुरंधर’ के जरिए रणवीर सिंह ने लगभग दो साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। ऐसे में रणवीर के लिए ये फिल्म काफी अहम है। अब कमाई देखकर ऐसा लगता है कि ‘धुरंधर’ रणवीर के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन जाएगी। पहले दिन 28.60 करोड़ रुपए की कमाई करने के साथ ही ‘धुरंधर’ रणवीर के लिए सबसे बड़ी ओपनर तो बन ही चुकी है। अब देखना ये है कि आगे फिल्म किस तरह की कमाई करती है।आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर 100 करोड़ रुपये क्लब में शामिल होने के बाद 200 करोड़ रुपये के करीब पहुंचने की तैयरी में है। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, रविवार तक धुरंधर ने दुनियाभर में 140 करोड़ रुपये के करीब कमाई कर ली है। हालांकि, आधिकारिक आंकड़े अभी आना बाकी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed