ईडी ऑफिस पर रांची पुलिस का धावा,मारपीट का आरोप

0
Advertisements
Advertisements

रांची: राजधानी रांची में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ्तर में मारपीट के आरोपों के बाद मामला गरमा गया है. गुरुवार सुबह रांची पुलिस की एक टीम एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी ऑफिस पहुंची और जांच शुरू की. ईडी दफ्तर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा. पेयजल विभाग के क्लर्क संतोष कुमार ने आरोप लगाया है कि ईडी के सहायक निदेशक प्रतीक और उनके सहायक शुभम ने उन्हें ऑफिस बुलाकर मारपीट की, सिर फोड़ा और सबूत मिटाने की कोशिश की. शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

पीड़ित संतोष कुमार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, उन्हें 12 जनवरी 2026 को सुबह 10 बजे हिनू स्थित ईडी कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था. संतोष कुमार का आरोप है कि दोपहर करीब 1.35 बजे जब वे सहायक निदेशक प्रतीक के कक्ष में पहुंचे, तो वहां मौजूद अधिकारी उन पर आरोपों को कबूल करने का दबाव बनाने लगे. शिकायत में कहा गया है कि जब संतोष कुमार ने आरोपों को मानने से इनकार किया, तो अधिकारी प्रतीक और शुभम ने उनके साथ गाली-गलौज की और बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी. पीड़ित का आरोप है कि अधिकारियों ने उन पर जानलेवा हमला किया, जिससे उनका सिर फट गया और काफी खून बहने लगा. मारपीट के दौरान कथित तौर पर अधिकारियों ने कहा,अगर तुम मर भी जाते हो तो हमें कोई फर्क नहीं पड़ेगा.संतोष कुमार के अनुसार, घायल होने के बाद उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनके सिर पर छह टांके लगे. अस्पताल में भी उन्हें धमकाया गया कि वे डॉक्टर को चोट लगने की सही वजह न बताएं.वापस ईडी कार्यालय लाने पर पीड़ित का आरोप है कि: उनके खून से सने टी-शर्ट को जबरन उतरवाकर नया टी-शर्ट पहना दिया गया.उनसे एक ‘इंसिडेंट रिपोर्ट’ पर जबरन हस्ताक्षर कराए गए, जिसे उन्हें पढ़ने तक नहीं दिया गया. आरोप है कि अधिकारियों ने धमकी दी कि यदि उन्होंने मीडिया, पुलिस या वकील को इसकी जानकारी दी, तो उनकी पत्नी और बच्चों को जेल भेज दिया जाएगा.

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed