दलित सेना के संस्थापक और राष्ट्रीय महासचिव राम विनय को आदित्यपुर वासियों ने किया याद, अर्पित किया श्रद्धासुमन


Saraikela: दलित सेना के संस्थापक और राष्ट्रीय महासचिव रहे एवं स्वर्गीय राम विलास पासवान के सहयोगी साथी पूरे कोल्हान के गरीब शोषित वंचितों की आवाज मण्डल कमीशन लागु काराने में अहम् भूमिका निभाने वाले स्वर्गीय राम विनय पासवान की 22वी पुण्यतिथि पर आदित्यपुर वासियों ने याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए. कार्यक्रम आदित्यपुर थाना रोड स्थित उनकी प्रतिमा के समीप मनाया गया. जिसमें पुण्यतिथि राजद के प्रदेश महासचिव पूरेन्द्र नारायण सिंह, लोजपा के प्रदेश सचिव मनोज पासवान, पूर्व राष्ट्रीय उपध्यक्ष दलित सेना राम जी प्रसाद, कांग्रेस नेता सुरेश धारी, वरिष्ठ नागरिक रविन्द्र नाथ चौबे, पांडी मुखी, खिरोद सरदार, सावन गुप्ता के साथ इस मौक़े पर प्रदेश सचिव युवा प्रकोष्ठ दीपक भंडारी, जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ अभिषेक आनंद, भाजपा नेत्री सुनीता पासवान, नेत्री गीता गोप, चिराग पासवान फैन्स क्लब के संरक्षक दया शंकर मिश्रा, अनिल मुखी, संतोष पासवान, कुंदन थापा, गोपी महाँती, चिराग पासवान फैन्स क्लब के सदस्य अविनाश कुमार, राणा रावत, सदन साव, सुरेंद्र प्रसाद, अजय श्रीवास्तव, पप्पू कुमार, शत्रुधन कालिंदी, नीरज साव, पिलचु कुम्हार, अशोक साव, राजीव शर्मा, आदि कार्यकर्त्ता गण उपस्थिति थे.




