दिल्ली-यूपी में सुबह से हो रही बारिश, 9 राज्यों के लिए रेन अलर्ट,

0
Advertisements
Advertisements

Delhi: उत्तर भारत में ठंड कम होने के बाद अब फिर से मौसम बदल गया है. दिल्ली-NCR और यूपी के कुछ हिस्सों में सुबह से बारिश हो रही है, वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी जारी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक देश के 9 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट है. 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं की भी चेतावनी है. बारिश के चलते उत्तर भारत के 17 जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है. यूपी में बसंत पंचमी की शुरुआत बादलों के बरसने के साथ हुई. IMD के मुताबिक अगले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में तूफान और भारी बारिश होगी. इस दौरान 40 से लेकर 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं. मौसम विभाग के मुताबिक आज 23 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश के साथ ही बर्फबारी भी होगी, इस अलर्ट का असर पहाड़ी इलाकों में दिखाई दे रहा है. उत्तर भारत के 17 शहरों में शीतलहर का अलर्ट है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, अयोध्या, कानपुर, लखनऊ, रायबरेली, बाराबंकी, आगरा, मथुरा, अलीगढ़ और मेरठ में सुबह शीतलहर चलेगी। तापमान 1-2 डिग्री गिर सकता है। हरियाणा के गुरुग्राम, सोनीपत और पानीपत में 10-15 किमी प्रति घंटे की हवा चलेगी। पंजाब के लुधियाना, अमृतसर, बठिंडा और पटियाला में कड़ाके की ठंड पड़ेगी।बिहार में अगले 24 घंटों में कोई बड़ा अलर्ट नहीं है। पटना, गया, जहानाबाद, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, बक्सर, भोजपुर, सिवान, सारण, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया में शीतलहर से राहत मिलेगी। पटना में न्यूनतम 12 डिग्री तक रहेगा।उत्तराखंड में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी है। रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। तापमान 2-3 डिग्री गिरेगा। नैनीताल में अधिकतम न्यूनतम 4 डिग्री तक रहेगा। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट है। शिमला, कुल्लू, चंबा और लाहौल-स्पीति में मूसलाधार बारिश हो सकती है। हवाएं 40-50 किमी प्रति घंटे चलेंगी। मनाली में न्यूनतम -12 डिग्री तक रहेगा। IMD ने पर्यटकों को सावधान रहने को कहा है।राजस्थान में भी बारिश की चेतावनी है। शेखावटी क्षेत्र, चुरू, सीकर, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर और अजमेर में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। जयपुर में न्यूनतम 9 डिग्री रहेगा। मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ से कुछ जिलों में बारिश होगी। मुरैना, भोपाल, ग्वालियर, भिंड, दतिया और निवाड़ी में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। तापमान 2-3 डिग्री गिर सकता है। 

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed