लौट आए राघव चड्ढा…लंदन से सीधा केजरीवाल के घर लैंडिंग, महीनों बाद मिली पहली झलक…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- आम आदमी पार्टी केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से ही काफी मुश्किल दौर से गुजर रही है। इस बीच पार्टी का एक सांसद इस पूरे दौर में कहीं नजर नहीं आया। यह थे आप के राज्यसभा सासंद राघव चड्ढा जो केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से ही कहीं नजर नहीं आए थे जिसके बाद उन्हें लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

आम आदमी पार्टी केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से ही काफी मुश्किल दौर से गुजर रही है। इस बीच पार्टी का एक सांसद इस पूरे दौर में कहीं नजर नहीं आया।

यह थे आप के राज्यसभा सासंद राघव चड्ढा जो केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से ही कहीं नजर नहीं आए थे जिसके बाद उन्हें लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे।

हालांकि शनिवार को आखिरकार वह वापस आ ही गए। राघव चड्ढा शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री से मिलने उनके आवास पर पहुंचे।

कहां थे राघव चड्ढा

दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया था कि वह आंख संबंधी रेटिना डिटेचमेंट बीमारी से जूझ रहे हैं और इसका इलाज कराने के लिए वह ब्रिटेन में हैं। उन्होंने बताया था कि चड्ढा काफी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे।

यह बीमारी इतनी गंभीर थी कि उनकी आंखों की रोशनी तक जा सकती थी। इस कारण वह इन दिनों राजनीति में सक्रिय नहीं हैं। हालांकि उन्होंने चड्ढा के जल्द ठीक होने और चुनावी अभियान में शामिल होने की बात कही।

आखिर क्या है ‘रेटिना डिचेटमेंट’

‘रेटिना डिटेचमेंट’ आंखों में होनेवाली एक गंभीर बीमारी है। अगर इसमें तत्काल सर्जरी नहीं की गई तो इससे आंखों की रोशनी जा सकती है। इस बीमारी में रेटिना में छोटे छेद होने लगते हैं और यह तेजी से बढ़ता जाता है। रेटिना आंखों के पीछे मौजूद नाजुक परत होता है।

अगर समय रहते विट्रेक्टोमी सर्जरी नहीं कराई गई तो इससे इंसान अंधा तक हो सकता है। विट्रेक्टोमी सर्जरी के दौरान सर्जन विट्रियस को हटा देते हैं। विट्रियस एक जेल की तरह होता है जो आंखों और रेटिना के बीच के गैप को भरता है।

 

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed