पुरेंद्र की मांग पर अमल शुरू, वार्ड 32 में 24.8 लाख से बनेगा कृत्रिम छठ घाट, पुरेन्द्र ने जुलाई में सौंपा था ज्ञापन


Saraikela :पुरेंद्र की मांग आदित्यपुर नगर निगम ने पर अमल शुरू कर दिया है. निगम ने वार्ड 32 में 24.8 लाख से कृत्रिम छठ घाट निर्माण के लिए टेंडर कर दिया है. बता दें कि पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह ने जुलाई 2025 में नगर निगम के प्रशासक रवि प्रकाश को ज्ञापन सौंपा था. ज्ञापन में पुरेंद्र ने आदित्यपुर नगर निगम के सभी 35 वार्डों में स्थाई छठ घाट निर्माण को लेकर प्रशासक से मांग किया था, चूंकि नदी की स्थिति बेहतर नहीं रह पाता है जिससे छठ व्रतियों को सूर्योपासना में परेशानी का सामना करना पड़ता है. ज्ञापन में आदित्यपुर नगर निगम अंतर्गत सभी 35 वार्ड में स्थाई छठ घाट( डीप बोरिंग या जल स्रोत के निकट) के निर्माण की मांग को लेकर आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति के बैनर तले ज्ञापन सौपा गया था. प्रतिनिधिमंडल में आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में मिले थे. बता दें कि श्री सिंह ने स्थानीय प्रतिष्ठित आर्किटेक्ट द्वारा निर्मित एक मॉडल छठ घाट का ड्राइंग, डिजाइन, मटेरियल एस्टीमेट की कॉपी भी सुविधा के लिए प्रशासक आदित्यपुर नगर निगम को उपलब्ध कराया था. प्रशासक को पुरेंद्र ने बताया था कि आदित्यपुर नगर निगम की कुल आबादी लगभग 2.5 लाख है. जिसमें 50000 से ज्यादा हाउसहोल्ड हैं. नगर निगम क्षेत्र तीन तरफ से खरकई नदी से घिरा हुआ है. खरकाई नदी में आदित्यपुर तरफ नदी का चौड़ा पाट (बेड) है, जहां छठव्रती माता बहन बड़ी संख्या में छठ व्रत करती हैं. खरकाई नदी के जमशेदपुर तरफ पानी रहने के कारण बड़ी संख्या में कदमा, शास्त्री नगर, बिष्टुपुर, जुगसलाई इत्यादि जगहों से छठव्रती एवं श्रद्धालु आदित्यपुर खड़कई नदी के तरफ छठ पर्व बनाने के लिए आते हैं. इस कारण खरकई नदी आदित्यपुर तरफ काफी भीड़ हो जाती है. इसके अलावे कई घरों में बड़े बुजुर्ग के कारण लोगों को खरकाई नदी जाने में दूर पड़ता है एवं दिक्कत होती है. ऐसे में लोग स्थानीय स्तर पर कई बरसों से अपने-अपने घर के सामने मैदान में अस्थाई गड्ढा करके छठ घाट का निर्माण करते हैं एवं पूजा भी करते हैं. श्री सिंह ने प्रशासक रवि प्रकाश से मांग किया था कि आदित्यपुर नगर निगम अंतर्गत वार्ड- 32 के रोड नंबर- 15 मैदान, रोड नंबर- 16/17 के पार्क, रोड नंबर- 15 पश्चिम तरफ डीप बोरिंग के निकट, रोड नंबर- 19 सामुदायिक भवन के निकट, रोड नंबर- 18 हनुमान मंदिर परिसर सहित सभी 35 वार्ड में दो- दो स्थाई छठ घाट का निर्माण छठ पूजा 2025 से पूर्व कराया जाए.




