महागठबंधन प्रत्याशी का चुनाव प्रचार करने कहलगांव पहुंचे पुरेन्द्र


Saraikela: प्रदेश राजद के वरीय नेता और आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह राजद के महागठबंधन प्रत्याशी का चुनाव प्रचार करने के लिए समर्थकों सहित भागलपुर (बिहार) पहुंच गए हैं. श्री सिंह वहां कहलगांव विधान सभा क्षेत्र से राजद के महागठबंधन प्रत्याशी रजनीश भारती का चुनाव प्रचार कर रहे हैं. इस क्रम में श्री सिंह के द्वारा आज कहलगांव स्टेशन चौक स्थित मुख्य चुनावी कार्यालय में स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी तैयारी पर विचार विमर्श भी किया गया. साथ ही उनके द्वारा सन्हौला प्रखंड अंतर्गत चांचे, छोटी नाकी, बड़ी नाकी और अरार में जनसंपर्क कर स्थानीय लोगों से राजद के महागठबंधन प्रत्याशी रजनीश भारती के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई. बता दें कि श्री भारती झारखंड के उद्योग मंत्री और वरीय राजद नेता संजय प्रसाद यादव के पुत्र हैं.
जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम में पुरेंद्र नारायण सिंह के अलावे देव प्रकाश, सकला मारडी, कुमार विपिन बिहारी प्रसाद के साथ रहे.




