राजद प्रत्याशी रजनीश भारती के समर्थन में पुरेंद्र नारायण सिंह ने चलाया जनसंपर्क अभियान

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर: आज राजद के पूर्व प्रदेश महासचिव सह आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने झारखंड सरकार के उद्योग मंत्री श्री संजय प्रसाद यादव के सुपुत्र और कहलगांव विधानसभा क्षेत्र (भागलपुर) से महागठबंधन राजद के प्रत्याशी श्री रजनीश भारती के समर्थन में कहलगांव नगर पंचायत के सभी 17 वार्ड में जोरदार जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को लालटेन छाप पर बटन दबाने की अपील कीl

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

साथ ही कहलगांव नगर पंचायत अंतर्गत गंगा नदी के किनारे अवस्थित इलाकों में भी श्रीमती शारदा निषाद के साथ सघन चुनाव प्रचार अभियान चलायाl इस दौरान कालीघाट स्थित स्टीमर यात्रियों से भी मिलकर उन्हें राजद प्रत्याशी रजनीश भारती को लालटेन बटन पर वोट देने की अपील कियाl

जनसंपर्क अभियान के दौरान पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि बिहार में राजद की सरकार बनने के बाद युवाओं को नौकरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा, बिहार में सभी परिवारों को सरकारी नौकरी दी जाएगी, माई बहिन मान योजना के तहत माता बहनों को ₹2500 प्रति माह मिलेंगे, कहलगांव एनटीपीसी के सीएसआर फंड से पूरे कहलगांव का विकास किया जाएगाl

जनसंपर्क अभियान में कई वार्डों में राजद प्रत्याशी श्री रजनीश भारती उपस्थित रहेl इसके अलावे कई वार्डों में पुरेंद्र नारायण सिंह एवं महिला नेत्री शारदा निषाद के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया गयाl जनसंपर्क अभियान में राजद नेता देव प्रकाश, सकला मारडी, कुमार बिपिन बिहारी प्रसाद, मनोज चौरसिया, सत्येंद्र प्रभात भी शामिल थेl

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed