पुरेंद्र ने किया वार्ड- 32 में डोर टू डोर 1000 कंबल का वितरण


Saraikela : मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर आज 14 जनवरी 2026 दिन बुधवार को वार्ड नंबर- 32 में डोर टू डोर कंबल वितरण का शुभारंभ मार्ग संख्या- 16 मुख्य मार्ग से दोपहर 12:00 बजे समय से प्रारंभ हुआ.
पुरेंद्र नारायण सिंह ने मकर संक्रांति के अवसर पर हर घर के बड़े बुजुर्गों को दो-दो कंबल देकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया. कंबल वितरण कार्यक्रम में समाजसेवी एसएन यादव, देव प्रकाश देवता, अधिवक्ता संजय कुमार, संजय शर्मा, संतोष कुमार यादव, सिमरन मेहरा, अरविंद कुमार सिंह, संतोष महतो, शरद चंद्र शर्मा उर्फ वकील, सनोज कुमार ठाकुर, राहुल राय, वीरेंद्र तिवारी शामिल थे. ज्ञातव्य है कि वार्ड- 32 से नगर निगम चुनाव में पार्षद पद के लिए पुरेंद्र नारायण सिंह के छोटे भाई टाटा स्टील के अधिकारी पंकज कुमार सिंह की पत्नी अस्मिता कुमारी, शिक्षा- बीटेक (पिता डॉ प्रोफेसर दिगंबर नाथ झा) संभावित उम्मीदवार हो सकती है. अस्मिता कुमारी को वार्ड में पुरेंद्र नारायण सिंह के द्वारा पूर्व में किए गए विकास कार्यों का लाभ मिल सकता है. पुरेंद्र नारायण सिंह ने अपने उपाध्यक्ष एवं पार्षद कार्यकाल में वार्ड में पाइप लाइन द्वारा घर-घर नल जल योजना को प्रभावी ढंग से लागू कराया. रोड नंबर- 16/ 17 में पार्क का निर्माण और रोड नंबर- 15 में मैदान का समतलीकरण जैसे सराहनीय कार्य भी किया, जिसका लाभ जनता को मिल रहा है. आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड- 32 में पुरेंद्र नारायण सिंह के कार्यकाल में ही पहली बार गलियों में नए सीवरेज ड्रेनेज लाइन और गलियों में पेपर ब्लॉक लगाने का काम शुरू किया गया था.




