सरेआम धमकी से मचा बवाल, जदयू नेता को गोली मारने की धमकी… आरोपी गिरफ्तार

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश स्तर के नेता पप्पू सिंह को खुलेआम गोली मारने की धमकी दी गई। यह घटना राम मंदिर के पास की है, जहां पप्पू सिंह अपने साथियों के साथ एक बार के पास खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान मोनू चौधरी नाम का युवक वहां पहुंचा और कथित तौर पर नशे की हालत में बिना वजह गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने पप्पू सिंह से विवाद किया और उन्हें जान से मारने की धमकी दे डाली।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार आरोपी का व्यवहार बेहद आक्रामक था। हंगामा बढ़ने पर जदयू नेता नीरज सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता वहां पहुंचे। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया है। बताया जा रहा है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है और वह कुख्यात अपराधी भीम कामत का सहयोगी है, जो वीरे हत्याकांड में सजा काट चुका है। घटना के बाद बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता थाने पहुंचे और सख्त कार्रवाई की मांग की, जबकि पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की बात कह रही है।

Advertisements
See also  कोल्हान आयुक्त रवि रंजन कुमार ने नवनिर्वाचित मेयर संजय सरदार और सभी 35 वार्डों के पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई

Thanks for your Feedback!

You may have missed