जकमो की कार्यकारिणी की बैठक में जनमुद्दों पर हुई चर्चा, अधूरे योजनाओं को जल्द पूरी करने की उठी मांग

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela :- सामाजिक संगठन जन कल्याण मोर्चा की कार्यकारिणी की बैठक में आज मोर्चा के पदाधिकारियों ने जनमुद्दों पर चर्चा की. इस दौरान अधूरे पड़ी योजनाओं को जल्द पूरी करने की मांग भी उठाई गई. बता दें कि आज जनकल्याण मोर्चा आदित्यपुर की कार्यकारिणी की बैठक आज मोर्चा के कार्यालय में जनकल्याण मोर्चा के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता ओमप्रकाश की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संस्था के मुख्य संरक्षक आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष राधा शांडिल, पूर्व अधिकारी डॉ लालमोहन महतो, कार्यकारी अध्यक्ष शारदा देवी, उपाध्यक्ष रंजनी मिश्रा, सचिव पांडी मुखी, अधिवक्ता अजय कुमार सिंह, अशोक कुमार, संजय कुमार राम, विष्णु देवगिरी, मनोज झा सहित कई लोग उपस्थित हुए. हालांकि भारी बारिश होने के कारण कुछ लोग व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हो सके. बैठक में माननीय झारखंड उच्च न्यायालय के द्वारा विगत 11 अगस्त 2025 को जन कल्याण मोर्चा द्वारा दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला (न्यायिक पदाधिकारी ) को आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में पेयजल सीवेज, गैस पाइपलाइन टेलीफोन सहित अन्य विभाग के द्वारा सड़क को खोद कर पाइप बिछाने की वास्तविक स्थिति की जांच के लिए निरीक्षण कर चार सप्ताह के अंदर रिपोर्ट करने का आदेश दिया है जिसका मोर्चा स्वागत किया. वहीं जुडको के द्वारा आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के लिए शिलान्यास के दिन 4 दिसंबर 2018 को बताया गया था की आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में 500 किलोमीटर का पाइप लाइन का नेटवर्क होगा, फिर माननीय उच्च न्यायालय को विगत 11 अगस्त को बताया गया की जलापूर्ति योजना में 415.7 किलोमीटर पाइप बिछा दिया गया है, इस हिसाब से अब सिर्फ 85 किलोमीटर ही पाइप बिछाना है, लेकिन आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से आए सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बताया कि अभी भी कई मोहल्ले में पानी का पाइप नहीं बिछाया गया है. जैसे वार्ड नंबर 26 के बाउरी पारा हरिजन बस्ती,मुखी बस्ती से लेकर गायत्री विद्यालय तक पानी का पाइप नहीं बिछाया गया है,वार्ड नंबर 32 में रोड नंबर 15 से रोड नंबर 19 पश्चिम सड़क की ओर पानी के पाइप नहीं बिछाया गया है. वार्ड नंबर 28 में अंबेडकर नगर के घर तक पानी का पाइप नहीं पहुंचा है इस तरह वार्ड नंबर 23 में साई नगर, अशोक नगर में भी पानी का पाइप नहीं पहुंचा है, पुनः वार्ड नंबर 17 के जयप्रकाश उद्यान में पानी का पाइप नहीं बिछाया गया है, वार्ड नंबर 17 के काली मंदिर के पीछे नारद भवन रोड में भी पानी का पाइप नहीं बिछाया गया है, हरिओम नगर के रोड नंबर 5 आस्था आर्केड, स्काई रेजिडेंसी एवं अगल-बगल के घर तक भी पानी का पाइप नहीं पंहुचा है. इस प्रकार अभी आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में अनेकों जगह पीने का पानी का पाइप नहीं बिछा है. जनकल्याण मोर्चा आदित्यपुर नगर निगम के आम लोगों से अपील करती है कि यदि उनके मोहल्ले- घर तक पानी का पाइप नहीं पहुंचा है तो आप इसकी शिकायत आदित्यपुर नगर निगम में अविलम्ब दाखिल करें. बैठक में आगामी 22 सितंबर 2025 को कलश स्थापना के साथ दुर्गा पूजा प्रारंभ हो रहा है जिले में करीब 160 जगह लाइसेंसी दुर्गा पूजा होती है अतः प्रशासन से मांग की जाती है की सभी पूजा पंडाल तक जाने के लिए रास्ते विसर्जन घाट एवं विधि व्यवस्था के लिए सभी स्ट्रीट लाइट को अभिलंब चालू कराया जाए. विडंबना है कि एक सप्ताह के अंदर आर. आई. टी थाना छेत्र के दो-दो दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष( इच्छापुर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष सुभाष महतो एवं रोड नंबर 7 सार्वजनिक दुर्गा पूजा के अध्यक्ष बी. एन.सिंह )के आकस्मिक निधन पर जनकल्याण मोर्चा के पदाधिकारियों ने गहरी संवेदना व्यक्त की.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed