जन शिकायतों के त्वरित निवारण हेतु चाईबासा में आयोजित हुआ “जन शिकायत समाधान कार्यक्रम”…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक सेंट्रल डेस्क:महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक झारखंड के मार्गदर्शन में नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावकारी समाधान के उद्देश्य से पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा जिला में “जन शिकायत समाधान कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला पुलिस केंद्र, चाईबासा में संपन्न हुआ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार इस कार्यक्रम की मॉनिटरिंग हेतु श्री मनोज रतन चौथे (भा.पु.से.), पुलिस उप-महानिरीक्षक, सिंहभूम (कोल्हान) क्षेत्र, चाईबासा उपस्थित रहे। साथ ही पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष शेखर (भा.पु.से.), अनुमंडल पदाधिकारी, सदर चाईबासा, चाईबासा के पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), सदर और चक्रधरपुर अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ और विषयों पर जागरूकता

मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान IED की पहचान व बचाव के उपायों एवं झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण नीति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर नागरिकों को जागरूक किया गया।

विधिक जानकारी और जनहित विषयों पर चर्चा

कार्यक्रम में गुमशुदा बच्चों एवं महिला सुरक्षा, पीड़ितों को मुआवजा, नए आपराधिक कानून के तहत Zero FIR एवं Online FIR प्रणाली, डायल 112 और साइबर फ्रॉड के लिए 1930 हेल्पलाइन, एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम, डायन प्रथा, संपत्तिमूलक अपराध, सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध, चिटफंड कंपनियों की धोखाधड़ी, मानव तस्करी तथा मादक पदार्थों की रोकथाम जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

शिकायतों की सुनवाई और त्वरित कार्रवाई का निर्देश

पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष शेखर एवं पुलिस उप-महानिरीक्षक श्री मनोज रतन चौथे द्वारा आम नागरिकों को संबोधित किया गया। संबोधन के पश्चात् जन शिकायतों की सुनवाई एवं पंजीकरण की प्रक्रिया आरंभ की गई। कार्यक्रम में चाईबासा जिले से कुल 16 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिन्हें दर्ज कर उनकी प्राप्ति रसीद दी गई तथा त्वरित कार्रवाई हेतु संबंधित थाना प्रभारी एवं वरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

See also  गुड़ाबांदा के भालकी में बाइक हादसा: दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल

मुख्य कार्यक्रम स्थल पर जन शिकायतों के पंजीकरण के लिए कुल 3 स्टॉल लगाए गए, जहां नागरिकों को पूरी सहायता प्रदान की गई।

पश्चिमी सिंहभूम पुलिस द्वारा यह पहल नागरिकों की समस्याओं के समाधान हेतु एक सकारात्मक कदम साबित हुई है।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed