ग्वालापाड़ा दुर्गा पूजा कमिटी के अध्यक्ष का निधन, हुआ अंतिम संस्कार


आदित्यपुर: इच्छापुर बस्ती, आदित्यपुर स्थित ग्वालापाड़ा दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष सुभाष महतो का अंतिम संस्कार आज पार्वती घाट पर हुआ. इससे पूर्व इच्छापुर बस्ती के ग्वालपाड़ा स्थित आवास से शवयात्रा निकाली गई, जिसमें काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. बता दें कि स्थानीय स्तर पर समाजसेवा के क्षेत्र में बढ़ चढ़कर भाग लेने वाले स्व महतो को रविवार देर शाम दुर्गा पूजा कमिटी की बैठक के दौरान हीं हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें उपचार हेतु टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. परिजनों के अनुसार, मृदुभाषी स्व महतो का पूर्व मुख्य मंत्री चम्पाई सोरेन, सांसद विद्युतवरण महतो, पूर्व सांसद कृष्णा माड्री सहित अन्य वरीय नेताओं से नजदीकी संबंध थे.




