राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, लाभुकों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला प्रशासन पूर्वी सिंहभूम के संयुक्त तत्वावधान में 14 मार्च को सिदगोड़ा टाउन हॉल में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के वृहद उद्घाटन और राज्य स्तरीय विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई. उप विकास आयुक्त मनीष पासवान की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने भाग लिया और कार्यक्रम की सफलता को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बैठक के दौरान विभागों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने विभाग से संचालित योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी स्टॉल लगाएंगे और अधिक से अधिक लाभुकों की सूची तैयार करेंगे. साथ ही परिसंपत्ति वितरण के लिए भी लाभार्थियों की सूची तैयार कर प्रशासन को उपलब्ध कराने को कहा गया, ताकि कार्यक्रम के दौरान अधिक से अधिक लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके. कार्यक्रम की तैयारी, विभागीय समन्वय, स्टॉल की व्यवस्था और लाभुकों की उपस्थिति को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई.

बैठक में निदेशक एनईपीसी संतोष गर्ग, नजारत उपसमाहर्ता डेविड बोडिहिर, कल्याण पदाधिकारी शंकराचार्य श्याम, आपूर्ति पदाधिकारी जुनिक केर आसरी, कार्यपालक दंडाधिकारी बृजभूषण सिंह, डीसीएलआर मुन्ना प्रसाद, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सुब्रत पटनायक सहित कृषि, भूमि संरक्षण, मत्स्य, स्वास्थ्य, श्रम, ग्रामीण विकास, सामाजिक सुरक्षा, सहकारिता, बाल संरक्षण और जेल प्रशासन समेत कई विभागों के अधिकारी उपस्थित थे.

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed