नगर निगम चुनाव को लेकर तैयारी शुरू, अधिसूचना का इंतज़ार, ओबीसी आरक्षण को शामिल करते हुए वार्डों का रोस्टर तैयार


Saraikela : राज्य के नगर निकायों सहित आदित्यपुर नगर निगम चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है. गत दिनों हुए ओबीसी मतदाताओं की गणना के बाद उनकी भी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए आदित्यपुर के 35 वार्डों में पार्षदों की आरक्षण तालिका फाइनल कर दी गई है. जिला प्रशासन ने जातिगत आधार पर वार्डों में आरक्षण रोस्टर तैयार किया है.
* वार्ड पार्षदों की आरक्षण की स्थिति :
वार्ड नंबर 1 अन्य ( अजा). वार्ड-2 महिला ( अत्यंत पिछडा), वार्ड- 3 अन्य ( अत्यंत पिछडा), वार्ड- 4 महिला अन्य, वार्ड- 5 महिला अन्य, वार्ड- 6 अन्य (अत्यंत पिछड़ा), वार्ड- 7 अन्य (अत्यंत पिछडा), वार्ड- 8 महिला ( अजजा), वार्ड- 9 अन्य ( अजजा), वार्ड-10 अन्य ( अजजा), वार्ड- 11 अन्य सामान्य, वार्ड-12 अन्य सामान्य, वार्ड- 13 अन्य अत्यंत पिछड़ा), वार्ड- 14 महिला ( अत्यंत पिछडा), वार्ड-15 अन्य सामान्य, वार्ड-16 अन्य सामान्य, वार्ड- 17 अन्य सामान्य, वार्ड- 18 अन्य सामान्य, वार्ड- 19 अन्य सामान्य, वार्ड- 20 अन्य महिला, वार्ड- 21 महिला ( अत्यंत पिंछडा), वार्ड- 22 अन्य महिला, वार्ड- 23 अन्य महिला, वार्ड-24 अन्य महिला, वार्ड- 25 अन्य ( अत्यंत पिछड़ा), वार्ड- 26 महिला (अत्यंत पिछडा), वार्ड- 27 महिला ( अजा), वार्ड- 28 अन्य सामान्य, वार्ड- 29 महिला सामान्य, वार्ड- 30 अन्य सामान्य, वार्ड-31 अन्य (पिछडा वर्ग), वार्ड- 32 महिला सामान्य, वार्ड- 33 अन्य (अजजा ), वार्ड- 34 महिला सामान्य, वार्ड- 35 महिला (अजजा).
* आरक्षण रोस्टर नगर विकास को भेजने की तैयारी :
जिला प्रशासन द्वारा जातिगत आधार पर वार्डों में आरक्षण का रोस्टर जो तैयार किया गया है अब इस सूची को नगर विकास विभाग और पंचायती राज विभाग को भेजने की तैयारी है. वहां से चनाव आयोग को भेजी जाएगी. जिससके बाद विधिवत अधिसूचना जारी कर’ वार्डों में प्रत्याशियों के आरक्षण की स्थिति स्पष्ट कर दी जाएगी.
* किस वार्डमें कितने मतदाता :
जानकारी के अनसार मतदाताओं की फाइनल सू्ची में वार्ड एक में 4925, वार्ड- 2 में 5206, वार्ड- 3 में 5005, वार्ड- 4 में 5105, वार्ड- 5 में 5130, वार्ड- 6 में 5125, वार्ड- 7 में 5130, वार्ड- 8 में 5061, वार्ड- 9 में 4950, वार्ड-10 में 4975, वार्ड-11 में 4980, वार्ड- 2 में 4965, वार्ड-13 में 4941, वार्ड-14 में 5130, वार्ड-15 में 5125, वार्ड-16 में 5120, वार्ड-17 में 5073, वार्ड-18 में 4930, वार्ड-19 में 4859, वार्ड- 20 में 5020, वार्ड-21 में 5030, वार्ड-22 में 5025, वार्ड-23 में 5015, वार्ड-24 में 4736, वार्ड-25 में 4735, वार्ड-26 में 4739, वार्ड-27 में 5057, वार्ड-28 में 5071. वार्ड-29 में 4750, वार्ड-30 में 4749, वार्ड- 31 में 4740, वार्ड-32 में 5105, वार्ड- 33 में 4708, वार्ड- 34 में 5030 एवं वार्ड 35 में कल 5030 मतदाता हैं.
* ढाई वर्षों से लंबित है निकाय चुनाव :
बता दें कि राज्य भर के निकायों में करीब ढाई वर्षों से चुनाव लंबित हैं. इसको लेकर निगम के 35 वार्डों में मे मतदाताओं से लेकर प्रत्याशियों की धड़कने तेज हो गई हैं.
* महिलाओं के लिए 16 वार्ड आरक्षित:
नए आरक्षण रोस्टर के तहत 35 वार्डों में सामान्य वर्ग के लिए 18 वार्ड तय किये गए हैं. अनुसूचित जनजाति के
लिए 5, अनसचित जाति के लिए 2, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए व पिछड़ा वर्ग के लिए 1 सीट आरक्षित हैं. वहीं 16 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है.
* कुल 1,74,355 मतदाता हैं ननि में :
नगर निगम आदित्यपुर में मतदाताओं की संख्या 1,74,355 है. इनमें सामान्य जाति के मतदाता 84, 322 अनुसूचित जनजाति के 24, 104 मतदाता, अनूसूचित जाति के 8843, अत्यंत पिछडा वर्ग के 50,906 व पिछड़ा वर्ग के 6280 मतदाता हैं.




