प्रभास की ‘द राजासाब’ ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा,

0
Advertisements
Advertisements

Mumbai : प्रभास अपनी नई पैन-इंडिया रिलीज ‘द राजासाब’ के साथ बड़े पर्दे पर वापस लौटे आए हैं। मारुति द्वारा निर्देशित यह फिल्म प्रभास के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में से एक नहीं बन पाई, लेकिन इसने पहले दिन ‘धुरंधर’ को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया। हालांकि, फिल्म भारत में 100 करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंच रही है। हैरान करने वाली बात यह है कि प्रभास स्टारर ‘द राजासाब’ की बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली। प्री रिलीज शोज से 9.15 करोड़ की कमाई के बाद पहले दिन द राजा साब ने 53.75 करोड़ की कमाई हासिल की थी, जिसमें तेलुगू में 47.15 करोड़, हिंदी में 6 करोड़, तमिल में 40 लाख, कन्नड़ में 10 लाख और मलयालम में 10 लाख की कमाई हासिल की थी. वहीं दूसरे दिन आंकड़ा 27.83 करोड़ रहा है. इसमें तेलुगू में 22.38 करोड़, हिंदी में 5.2 करोड़, तमिल में 15 लाख, कन्नड़ में 6 लाख, मलयालम में 4 लाख की कमाई फिल्म ने की है, जिसके बाद भारत में द राजा साब का नेट कलेक्शन 90.73 करोड़ हो गया है. इसमें 78.68 करोड़ तेलुगू में, 11.2 करोड़ हिंदी में, तमिल में 55 लाख, कन्नड़ में 16 लाख, मलयालम में 14 लाख की कमाई शामिल है. वहीं वर्ल्डवाइड कमाई देखें तो 138.4 करोड़ फिल्म ने कमाए हैं.पैन इंडिया स्टार प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ का लंबे समय से इंतजार था और आखिरकार यह फिल्म 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. फिल्म को मारुति दसारी ने डायरेक्ट किया है और इसे पीपल मीडिया फैक्ट्री और आईवीवाई एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है, जिसमें प्रभास के साथ मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, रिद्धि कुमार, संजय दत्त और बोमन ईरानी जैसे कलाकार अहम किरदार निभाते नजर आ रहे हैं. यह फिल्म पांच भाषाओं हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज की गई है, ताकि देशभर में फैंस इसका आनंद ले सकें.रिलीज के दिन फैंस का उत्साह जमकर देखने को मिला था. सिनेमाघरों के बाहर प्रभास के फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी. फैंस ने प्रभास के पोस्टर पर फूल चढ़ाए और उनकी पूजा भी की. यही नहीं, उनके पोस्टर को दूध से स्नान भी कराया गया. फिल्म रिलीज होने की खुशी में फैंस ने आतिशबाजी भी की और जमकर पटाखे फोड़े. कई फैंस ने प्रभास के नाम के नारे लगाए और जमकर डांस भी किया. कुछ ने अपना प्यार और समर्थन दिखाने के लिए प्रभास के पोस्टर वाली टी-शर्ट पहनी. वहीं एक फैन ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, ”मैं ‘द राजा साब’ देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हूं. यह फिल्म हॉरर-कॉमेडी है और प्रभास को बड़े पर्दे पर देखने का मजा ही कुछ और है.” वहीं एक और फैन ने कहा, ”हमारे लिए प्रभास का जादू कभी पुराना नहीं होता। चाहे हॉरर हो या कॉमेडी, जब प्रभास स्क्रीन पर होते हैं, सब भूल जाते हैं. ” वहीं कुछ फैंस सोशल मीडिया पर भी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई लोगों ने प्रभास की एक्टिंग की तारीफ की, वहीं कुछ ने फिल्म के सेकेंड हाफ और क्लाइमेक्स को शानदार बताया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed