वर्कर्स महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्टर प्रदर्शनी

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: जमशेदपुर वर्कर्स महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा 26 फरवरी 2024 को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्टर प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य डॉ एस.पी. महालिक ने किया | इस प्रतियोगिता के निर्णायक करता प्रोफेसर अर्चना गुप्ता और प्रोफेसर सुनीता गुड़िया रही | पोस्टर प्रदर्शनी में महाविद्यालय के विभिन्न संकायों के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की और कुल 20 से अधिक पोस्टर्स की प्रदर्शनी हुई | कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रोफेसर सुरभि सिन्हा ने किया | प्रदर्शनी के अंत में विजेता छात्रों को पुरस्कार और अन्य छात्रों को भागीदारी पुरस्कार प्राचार्य द्वारा दिया गया |

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया शुरू करने की कवायद तेज, पूरी प्रक्रिया को 100 दिनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य, 11 को विशेष बैठक

Thanks for your Feedback!

You may have missed