राज्यसभा वोटिंग से पहले सियासी हलचल, 4 कांग्रेस विधायक ‘नॉट रिचेबल’

0
Advertisements
Advertisements

पटना : बिहार में राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। मतदान से एक दिन पहले पटना के होटल पनाश में महागठबंधन के विधायकों की बैठक बुलाई गई थी, लेकिन कांग्रेस के चार विधायक वहां नहीं पहुंचे। देर रात तक उनका इंतजार किया गया, मगर उनसे संपर्क नहीं हो सका, जिससे राजनीतिक गलियारों में सस्पेंस का माहौल बन गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बिहार विधानसभा में कांग्रेस के कुल छह विधायक हैं, जिनमें से अभी केवल किशनगंज के कमरूल होदा और चनपटिया के अभिषेक रंजन होटल पनाश पहुंचे। जिन चार विधायकों से संपर्क नहीं हो पा रहा है उनमें मनिहारी के मनोहर सिंह, फारबिसगंज के मनोज विश्वास, अररिया सदर के अब्दुर रहमान और वाल्मीकिनगर के सुरेंद्र कुशवाहा शामिल हैं। महागठबंधन के नेता, खासकर आरजेडी, उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं।

राज्यसभा चुनाव की रणनीति के तहत विधायकों को एक जगह ठहराया गया है ताकि किसी तरह की राजनीतिक उठापटक से बचा जा सके। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव भी होटल पहुंचे और विधायकों के साथ बैठक की। आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने दावा किया कि महागठबंधन के पास 41 विधायक हैं और वे संख्या को 48 तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।

Advertisements
See also  नया इलेक्ट्रिक ई-रिकी P4005 लॉन्च, परिवहन मंत्री ने किया उद्घाटन; ग्राहकों को मिली पहली डिलीवरी

Thanks for your Feedback!

You may have missed