बिहार में राजनीतिक भूचाल: नीतीश कुमार राज्यसभा जा सकते हैं, बीजेपी से मिल सकता है नया मुख्यमंत्री

0
Advertisements
Advertisements

पटना : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। अब चर्चा तेज हो गई है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजा जा सकता है।
यह राजनीतिक हलचल राज्य में सत्ता संरचना बदलने का संकेत मानी जा रही है। अगर यह कदम होता है, तो मुख्यमंत्री का पद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के किसी नेता के पास जाने की संभावना है।सूत्रों के अनुसार, जदयू नेतृत्व ने नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजने की तैयारियाँ तेज कर दी हैं। उन्होंने अब तक नामांकन के लिए जरूरी प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली है और 5 मार्च को औपचारिक रूप से नामांकन जमा किए जाने की चर्चा हो रही है।राज्यसभा जाने की अटकलें पिछले कुछ दिनों से चल रही हैं। शुरू में ये चर्चा उनके बेटे निशांत कुमार के बारे में थी कि वह राज्यसभा के उम्मीदवार बन सकते हैं। लेकिन अब सूत्रों का कहना है कि खुद नीतीश कुमार का नाम सामने आ रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगर मुख्यमंत्री का पद खाली हुआ, तो सत्ता में बड़े बदलाव की उम्मीद है। बीजेपी गठबंधन में सबसे बड़ी पार्टी है और कई नेता इस स्थिति में आगे आने की तैयारी कर रहे हैं। अब तक इसके बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। जदयू और बीजेपी दोनों ने इस पर चुप्पी साध रखी है। लेकिन राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है कि बिहार की राजनीति अगले कुछ दिनों में और गहराई से बदल सकती है.

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed