बागबेड़ा में 14 अक्टूबर को हुए रोहित हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, 5 गिरफ्तार

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर । शहर के बागबेडा कीताडीह में हुई रोहित सिंह उर्फ छोटू सिंह हत्याकांड का एसएसपी किशोर कौशल ने आज उद्भेदन कर दिया है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच के दौरान कुल 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है. सभी का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है. सभी ने पूछताछ के दौरान अपना अपराध भी स्वीकार कर लिया है. बदमाशों के पास से दो देशी कट्टा, 9 जिंदा कारतूस, तीन मैंगजीन, एक बाईक और तीन मोबाइल बरामद की गई है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

एसएसपी किशोर कौशल का कहना है कि पुलिस टीम की ओर से छापेमारी के दौरान ही बागबेड़ा थाने से कुछ दूरी पर स्थित बड़ौदा घाट से ही सभी बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार बदमाशों में रोशन गुप्ता, सुमित मंडल उर्फ बाबू बंगाली, मनीष अग्रवाल, नीतीश राय और राजू हेस्सा शामिल है. पुलिस ने आज सभी रोहित सिंह हत्याकांड में जेल भेज दिया है. छापेमारी टीम में मुख्य रूप से बागबेड़ा थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव के अलावा पुलिस बल भी शामिल थी.

Advertisements
See also  एसडीयू स्कूल ऑफ फार्मेसी, सोना देवी विश्वविद्यालय में फार्मेसी शिक्षा के जनक माने जाने वाले महादेव लाल श्रॉफ की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया

Thanks for your Feedback!

You may have missed