एक सौ लीटर महुआ पास शराब को पुलिस ने किया विनष्टीकरण , पुलिस ने 10 लीटर देशी शराब को किया बरामद , कारोबारी फरार

Advertisements
Advertisements

बिक्रमगंज (रोहतास) बिक्रमगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र के रमन डिहरा गांव से वृज लाल साह के खेत से गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी अभियान चलाकर 10 लीटर देशी शराब को बरामद किया । साथ ही उक्त स्थल से स्थानीय पुलिस ने एक सौ लीटर महुआ पास शराब को विनष्टीकरण किया । मौका पाकर पुलिस की भनक मिलते ही शराब धंधेबाज भाग निकला । इस संबंध में प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष मोहम्मद खुर्शीद आलम ने बताया कि गुप्त सूचना पर छापेमारी कर उक्त स्थल से 10 लीटर देशी शराब को बरामद करते हुए उक्त स्थल से ही एक सौ लीटर महुआ पास शराब को विनष्ट किया गया । उन्होंने बताया कि धंधेबाज के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए उसके संभावित ठिकानों पर पुलिस छापेमारी कर रही है । उक्त आरोपी को स्थानीय पुलिस बहुत जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  क्या नीतीश कुमार छोड़ देंगे बिहार की कुर्सी? राज्यसभा जाने की चर्चा से BJP के पहले मुख्यमंत्री की अटकलें तेज

You may have missed