तीन साल से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, घटना को अंजाम देने के बाद से चल रहा था फरार

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :-  पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबंदा थाना अंतर्गत बकराकोचा निवासी संजय कंडायबुरू की हत्या के मामले में तीन साल से फरार चल रहे सातरी पूर्ती को गिरफ्तार किया है. घटना को अंजाम देने के बाद से सातरी फरार चल रहा था. इस मामले में पुलिस ने रमाय बोदरा को पुलिस ने जेल भेजा था. घटना को अंजाम देने के बाद सातरी चेन्नई चला गया था. वहां से वापस आने के बाद वह अपने ससुराल में छिप कर रह रहा था. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वह अपने ससुराल में है. सूचना पाकर डुमरिया थाना प्रभारी की मदद से छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना 5 नवंबर 2019 की है. घटना की रात दोनों आरोपी ने संजय को अपने साथ बुलाया और पत्थर से कूचकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी थी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया शुरू करने की कवायद तेज, पूरी प्रक्रिया को 100 दिनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य, 11 को विशेष बैठक

Thanks for your Feedback!

You may have missed