पुलिस ने कंटेनर चालक सहित बिक्रमगंज के तीन व उत्तर प्रदेश के दो तस्कर को किया गिरफ्तार

0
Advertisements
Advertisements

Bihar: प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष समीर कुमार सिंह ने  बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के  नेशनल हाइवे 319 बेलवैयां में मवेशी तस्करी के लिए ले जाते कंटेनर जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर UP71CT 4071 को रोक कर तलाशी ली गई। कंटेनर  में क्षमता से अधिक संख्या में  पशुओं को बरामद किया गया। मामले में पूछताछ किया गया लेकिन गिरफ्तार आरोपित के द्वारा कोई कागजात नहीं उपलब्ध कराया गया। पुलिस के  उक्त कंटेनर में 28 भैंस , 1 पाड़ा, 1 पाड़ी है जिसे विक्रमगंज से उतर प्रदेश ले जाया जा रहा था जो विक्रमगंज के कोरैसी मोहल्ला निवासी मुस्ताक कोरैसी के पुत्र पप्पू कोरैसी द्वारा अवैध रूप से पशुओं को उतर प्रदेश तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था।  बताया कि गिरफ्तार तस्करों में विक्रमगंज निवासी फारुक कोरैसी के पुत्र दानिश कोरैसी, शमीम कोरैसी के पुत्र गुफरान कोरैसी, मखबूल आलम के पुत्र नेजामुदिन कोरैसी बताया जाता है वहीं उत्तर प्रदेश के जिला कौशंबी थाना सैनी ग्राम सैयारा मिठेपुर निवासी मो. अयुब के पुत्र मो. जावेद तथा एकबाल अहमद के पुत्र मो. इजरायल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं बरामद सभी पशुओं को बोधगया गौशाला में पहुंचा दिया गया। पुलिस की कार्रवाई से मवेशी तस्करों में हड़कंप मच गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  कानपुर में घरेलू विवाद के बाद पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर नाले में फेंका शव

Thanks for your Feedback!

You may have missed