पैगंबर मोहम्मद के 41वें वंशज से हाथ मिलाने पहुंचे PM मोदी

0
Advertisements
Advertisements

जॉर्डन:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों पश्चिम एशिया और अफ्रीका के अहम दौरे पर हैं. इस यात्रा के पहले पड़ाव पर वे जॉर्डन पहुंचे, जहां उनका भव्य और शाही स्वागत किया गया. जॉर्डन के शासक किंग अब्दुल्ला द्वितीय ने जिस आत्मीयता और गरिमा के साथ पीएम मोदी का स्वागत किया, उसने लोगों का ध्यान खींचा. किंग अब्दुल्ला द्वितीय जॉर्डन के हाशमी शाही परिवार से आते हैं. हाशमी वंश को इस्लामी इतिहास में विशेष स्थान प्राप्त है. यह वंश पैगंबर मोहम्मद के परदादा हाशिम बिन अब्द मुनाफ से जुड़ा है. हाशमी परिवार पैगंबर मोहम्मद की बेटी फातिमा और उनके पति हज़रत अली के जरिए उनके वंशज माने जाते हैं. इस कारण किंग अब्दुल्ला द्वितीय को पैगंबर मोहम्मद का 41वां प्रत्यक्ष वंशज माना जाता है.
अम्मान एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी का विशेष और गर्मजोशी से स्वागत किया गया. जॉर्डन के प्रधानमंत्री जाफर हसन खुद एयरपोर्ट पहुंचे और प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन किया. इसके बाद उन्हें औपचारिक सम्मान भी दिया गया. होटल पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत जॉर्डन में रह रहे भारतीय समुदाय और भारत के मित्रों ने किया. इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय इब्न अल हुसैन से हुसैनिया पैलेस में मुलाकात की. इस बैठक में दोनों नेताओं ने भारत-जॉर्डन द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की.प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और जॉर्डन इस वर्ष अपने राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं, उन्होंने इसे दोनों देशों के रिश्तों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया और कहा कि यह अवसर आने वाले वर्षों में सहयोग को नई ऊर्जा और दिशा देगा.प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि मौजूदा बैठक से द्विपक्षीय संबंधों में गति और गहराई दोनों आएगी. भारत और जॉर्डन ट्रेड, फर्टिलाइज़र, डिजिटल टेक्नोलॉजी, इंफ्रास्ट्रक्चर और पीपल-टू-पीपल संपर्क जैसे क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाएंगे. उन्होंने यह भी कहा कि इस यात्रा के दौरान हुए समझौते और एमओयू दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश को नई दिशा देंगे. उन्होंने बिज़नेस-टू-बिज़नेस पार्टनरशिप और जॉइंट इन्वेस्टमेंट की संभावनाओं पर भी जोर दिया. प्रधानमंत्री ने भरोसा जताया कि दोनों देश आपसी सहयोग के सभी आयामों को और सशक्त बनाएंगे. उन्होंने एक बार फिर जॉर्डन सरकार और वहां के लोगों का आतिथ्य सत्कार के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि भारत–जॉर्डन साझेदारी मित्रता, आपसी सम्मान और साझा समृद्धि पर आधारित है.जॉर्डन के बाद प्रधानमंत्री मोदी इथियोपिया के दौरे पर जाएंगे. यह उनकी पहली इथियोपिया की यात्रा होगी. फिर बुधवार को वह ओमान के दौरे पर जाएंगे. यह यात्रा का अंतिम पड़ाव होगा. सुल्तान हैथम बिन तारिक के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री ओमान जा रहे हैं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed