दुबई एयर शो में क्रैश हुए तेजस लड़ाकू विमान के पायलट की हुई मौत

0
Advertisements
Advertisements

नई दिल्ली:दुबई एयर शो में क्रैश हुए तेजस लड़ाकू विमान के पायलट की मौत की खबर आ रही है. इस खबर की पुष्टि खुद वायुसेना ने की है. वायुसेना ने इस दुर्घटना को लेकर एक बयान भी जारी किया है. आपको बता दें कि दुबई में शुक्रवार की दोपहर ये दुर्घटना हुई है. तेजस लड़ाकू विमान के क्रैश होने का एक वीडियो भी सामने आया है. इस वीडियो में दिख रहा है किस तरह से टेक ऑफ करने के तुरंत बाद लड़ाकू विमान जमीन पर आ गिरा.एयर शो के दौरान विमान के गिरने के बाद दुर्घटनास्थल पर आग का गुबार का देखने को मिला. इस हादसे के पीछे का कारण क्या है इसकी अभी तक कोई जानकारी नहीं है. वायुसेना ने भी अपने बयान में कहा है कि हम अभी क्रैश के कारणों का पता लगा रहे हैं. जैसे ही हमें इसके बारे में कुछ पता चलता है तो हम इसे लेकर अपडेट देंगे. इस हादसे का क्या कारण है अभी इसका पता नहीं चल पाया है लेकिन एक्सपर्ट इसे एक तकनीकी दुर्घटना मान रहे हैं. एक्सपर्ट ने कहा कि दुनियाभर में जब एयर शो होते हैं तो लड़ाकू विमान काफी नीचे उड़ान भरते हैं और ऐसी स्थिति में ऐसी दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है.
तेजस लड़ाकू विमान एक 4.5-पीढ़ी का ऑल-वेदर कॉम्बैट एयरक्राफ्ट है, जिसे हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने विकसित किया है। HAL इस विमान की कई वेरिएंट बनाती है जिसमें वायुसेना और नौसेना के लिए सिंगल-सीटर फाइटर मॉडल, और दोनों सेवाओं के लिए ट्विन-सीटर ट्रेनर संस्करण शामिल हैं।
यह जेट 13.2 मीटर लंबा, 8.2 मीटर विंगस्पैन और 4.4 मीटर ऊंचा है। इसमें GE F404-IN20 इंजन लगा है, जो 85 kNका थ्रस्ट देता है और विमान को माक 1.6 की रफ्तार तक पहुंचने में सक्षम बनाता है।
तेजस 50,000 फीट की सर्विस सीलिंग तक उड़ान भर सकता है, +8g से –3.5g तक का स्ट्रक्चरललोड झेल सकता है, और इसमें हथियारों व उपकरणों के लिए नौ हार्डपॉइंट दिए गए हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed