शादी नहीं कर रहे जापान के लोग, सरकार खुद लॉन्च कर रही डेटिंग ऐप…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- सही पार्टनर की खोज के लिए डेटिंग ऐप्स भी मददगार होते हैं। वहीं हम कहें कि देश की सरकार खुद अपने नागिरकों के लिए इस सुविधा को पेश कर रही है तो आप भी एक पल के लिए चौंक जाएंगे।जी हां यह सच है। जापान में नागरिकों के लिए देश की सरकार एक नया डेटिंग ऐप लॉन्च कर रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

शादी करना दो लोगों के अकेलेपन को दूर कर सकता है इस बात में कोई संदेह नहीं। हालांकि, शादी करना जहां एक सही उम्र में सही माना जाता है, वहीं यह फैसला दो लोगों और दो परिवारों का होते हुए व्यक्तिगत होता है।

सही पार्टनर की खोज के लिए डेटिंग ऐप्स भी मददगार होते हैं। वहीं हम कहें कि देश की सरकार खुद अपने नागिरकों के लिए इस सुविधा को पेश कर रही है तो आप भी एक पल के लिए चौंक जाएंगे।

इस देश में सरकार लॉन्च कर रही डेटिंग ऐप

जी हां, यह सच है। जापान में नागरिकों के लिए देश की सरकार एक नया डेटिंग ऐप लॉन्च कर रही है।

जापान की सरकारी बॉडी टोक्यो सिटी हॉल नाम से इस तरह का प्लेटफॉर्म लॉन्च कर रही है यानी दो लोगों की कहानी।

जापान में घटते मैरिज रेट को देखते हुए इस कदम को उठाया जा रहा है। इतना ही नहीं, जापान में बर्थ रेट में तेजी से गिरावट आ रही है। जापान के प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा ने देश में इस स्थिति को गंभीर माना है।

इस साल के अंत तक लॉन्च हो जाएगा ऐप

See also  मिसाइल से स्कूल पर हमला: अमेरिका ने माना निशाना बनाने में गलती, पुरानी जानकारी बनी वजह

बता दें, जापान में प्यार को लेकर सलाह और जनरल जानकारियों को लेकर पहले से ही एक वेबसाइट काम कर रही है। वहीं जापान सरकार का नया प्रोजेक्ट अभी डेवलपिंग स्टेज पर है।

इस प्लेटफॉर्म को नागिरकों के लिए इस साल के अंत तक रिलीज किया जा सकता है। इस डेटिंग ऐप का इस्तेमाल जापान के नागरिक स्मार्टफोन और वेब के जरिए कर सकेंगे।

लोगों की घट रही शादी में दिलचस्पी

जापान में मौजूदा समय में मैरिज रेट अब तक का सबसे लो रेट है। स्वास्थ्य मंत्रालय का डेटा बताता है कि 2022 में 504,930 शादियां हुई थीं। वहीं 2023 में शादियों की यह संख्या 474,717 हो गई।

इसी तरह बर्थ रेट भी इसी समय में 770,759 से घट कर 727,277 पर आ गया। जापान में इस ट्रेंड को लेकर कई फैक्टर जैसे काम के अधिक घंटे और लोगों का पारंपरिक शादियों में कम दिलचस्पी होना जिम्मेदार पाया गया है।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed