ट्रिपल मर्डर से दहला पटना, बुजुर्ग को गोली मारकर भाग रहे बदमाशों को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला

0
Advertisements
Advertisements

पटना:बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र के डोमनचक इलाके में सोमवार को एक बड़ी वारदात हुई. जिसमें अपराधियों ने अशर्फी नाम के व्यक्ति पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद दोनों अपराधी मौके से भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन स्थानीय लोगों ने किसी तरह उन्हें पकड़ लिया और फिर पीट-पीटकर मार डाला. घटना के बाद सूचना मिलते ही सिटी एसपी पटना पूर्वी परिचय कुमार, सदर डीएसपी 2 रंजन कुमार और आसपास के कई थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंची. मामले की जांच शुरू कर दी. एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी है. पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किए हैं. बताया जाता है कि अशर्फी राय अपने घर के दरवाजे के पास बैठे थे. तभी बाइक पर सवार दो हथियारबंद युवक पहुंचे और उन्हें करीब दो से तीन गोलियां मारीं. गंभीर रूप से घायल अशर्फी राय को आनन-फानन में पीएमसीएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.हत्या कर भाग रहे दोनों अपराधियों का ग्रामीणों ने पीछा किया और भोगपुर इलाके में घेरकर पकड़ लिया. भीड़ ने दोनों को इतनी बुरी तरह पीटा कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई. मृत अपराधियों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. हत्या के पीछे जमीनी विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने कहा है कि फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed