पटना डीईओ संजय कुमार निलंबित, नए पदाधिकारी की नियुक्ति न होने से जिला शिक्षा कार्यालय में ठप रहा कामकाज

0
Advertisements
Advertisements

पटना। शिक्षा विभाग ने मंगलवार को पटना के जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) संजय कुमार को निलंबित कर दिया। लेकिन बुधवार देर शाम तक न तो नए डीईओ की नियुक्ति हो सकी और न ही किसी को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया, जिससे जिला शिक्षा कार्यालय में पूरे दिन कामकाज प्रभावित रहा। कार्यालय में फाइलों के निबटारे को लेकर कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच असमंजस की स्थिति बनी रही। डीईओ की अनुपस्थिति के कारण कई जरूरी फाइलों पर निर्णय नहीं हो सका।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बुधवार को विभिन्न योजनाओं को लेकर प्रस्तावित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग स्थगित कर दी गई। साथ ही कार्यालय में निर्धारित अधिकारियों और कर्मियों की बैठक भी नहीं हो सकी। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, डीईओ का अतिरिक्त प्रभार क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक या किसी वरिष्ठ जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को सौंपा जा सकता है। वहीं, यह चर्चा भी तेज है कि जून के अंतिम सप्ताह तक नए जिला शिक्षा पदाधिकारी की नियुक्ति कर दी जाएगी।

संजय कुमार पर पूर्वी चंपारण में डीईओ रहते हुए बेंच-डेस्क की गुणवत्ता में लापरवाही, संचिकाओं के संधारण में गंभीर चूक सहित कई अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। इन्हीं आधारों पर शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित किया है और मुख्यालय तिरहुत प्रमंडल, मुजफ्फरपुर स्थित क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

Advertisements
See also  बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव? राज्यसभा की राह पर नीतीश कुमार, सत्ता में नए चेहरे की चर्चा तेज

Thanks for your Feedback!

You may have missed