परिमल ने अपने दिवंगत संरक्षक को दी संगीतमय श्रद्धांजलि


Saraikela : साहित्यिक, सांस्कृतिक और सामाजिक संस्था “परिमल” ने बुधवार की शाम अपने दिवंगत संरक्षक स्वर्गीय अनिल वर्मा को संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित किया. बता दें कि गत 29 नवंबर को अनिल वर्मा का आकस्मिक निधन हो गया था. आज परिमल के सदस्यों नें उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया और संगीतमय प्रस्तुति से श्रद्धांजलि दी. इस मौक़े पर सभी सदस्यों ने उनके सामाजिक एवं सांस्कृतिक भूमिका की सराहना करते हुए कहा की उनके जीवन मूल्यों से समाज को सीख लेने की जरूरत है. आज श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से रवि भामरा, अधिवक्ता ओम प्रकाश, पूर्व पार्षद नीतू शर्मा, श्याम थापा प्रवीर कुमार, भविका, सुरेश धारी, सुबोध शरण, गोपाल झा, दिवाकर झा, लक्मण प्रसाद, संटू बोस, खिरोद सरदार आदि शामिल रहे.




