बेगूसराय में JDU नेता की हत्या से मचा हड़कंप,

0
Advertisements
Advertisements

बेगूसराय: बेगूसराय में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो चुके हैं। छौड़ाही थाना क्षेत्र के पीर नगर गांव में देर रात बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर सोए जनता दल यूनाइटेड के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष निलेश कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप और गांव में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। परिजनों का कहना है कि निलेश कुमार अपने घर में सोए हुए थे तभी करीब 8-9 की संख्या में आए अपराधियों ने उनपर फायरिंग शुरू कर दी। निलेश कुमार को तीन गोली लगी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।गोलीबारी में निलेश कुमार को तीन गोलियां लगीं और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. गोलियों की आवाज सुनकर जब ग्रामीण दौड़कर पहुंचे, तब तक अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो चुके थे. परिजनों का कहना है कि निलेश कुमार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, फिर भी इतनी नृशंस वारदात को अंजाम दिया गया. मृतक जदयू के सक्रिय जमीनी नेता और संगठन में पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रह चुके थे, जिससे राजनीति से जुड़े कई सवाल उठने लगे हैं.
घटना के बाद ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश है. लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर पुलिस का कोई नियंत्रण नहीं रह गया है. ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रही वारदातों ने आम लोगों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. सूचना मिलते ही छौड़ाही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया.परिजनों के अनुसार, निलेश कुमार किसान थे और खेती–बाड़ी के सहारे ही परिवार का भरण-पोषण करते थे. उनकी हत्या से परिवार टूट गया है और पूरे गांव में तनाव, भय और पुलिस प्रशासन के प्रति आक्रोश का माहौल बना हुआ है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और अपराधियों की पहचान के लिए आसपास के इलाकों में छापेमारी की जा रही है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed