Advertisements
Advertisements

Desk ( shreya) : झारखण्ड का नाम सुनते ही लोगो के मन में खूबसूरत झरनो, डैम, नदी, पहाड़, प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक स्थल और बहुत से पर्यटक आकर्षक स्थानों की याद आ जाती है। झारखण्ड में कई खूबसूरत झरने होने के कारण रांची को “झरनों का शहर” भी बुलाया जाता है। पंच घाघ वाटरफॉल में पर्यटक भारी संख्या में पिकनिक मानाने और बोटिंग जैसी रोमांचक गतिविधियों का आनन्द लेने आते है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

पंच घाघ एक खूबसूरत और प्राकृतिक पानी का झरना है। यह झरना रांची शहर से 50 किलोमीटर दूर चाईबासा रोड पर खूंटी जिले में स्थित है। जब आप रांची से सिमडेगा की तरफ जाते हैं तो यह खूबसूरत झरना आपको रास्ते में मिलता है। यहां पर पांच खूबसूरत झरने हैं जो कि एक कतार में लगे हुए हैं जिससे कि इलाके की खूबसूरती बहुत मनोरम प्रतीत होती है। यह पिकनिक के लिए बहुत ही जबरदस्त जगह है और ट्रैकिंग जैसी आउटडोर एक्टिविटी भी आसपास के इलाकों में हो सकती है। इस झरने को पंच घाघ झरना इसलिए कहा जाता है क्योंकि यहां पर 5 झरने एक साथ हैं।

यहां पर बहुत शानदार हरियाली है जिसको देखते मन नहीं भरता। मुख्य झरने से आ रही पानी की रेखा को स्वर्ण रेखा के नाम से जाना जाता है। यह पहाड़ियों में से प्राकृतिक तरीके से बहता हुआ एक झरना है। यह हिरनी जलप्रपात के पास में ही स्थित है अगर आप हिरनी जलप्रपात घूमने जा रहे हैं तो आपको पंच घाघ झरने पर जरूर आना चाहिए। पंच घाघ झरने के आसपास भूरे रंग के खूबसूरत पत्थर है और यह एक पथरीला इलाका है। पानी में अधिक मिट्टी ना होने के कारण झरने का पानी हमेशा साफ सुथरा रहता है और तालाब में पानी बिल्कुल क्रिस्टल क्लियर प्रतीत होता है।

See also  छत पर चढ़कर ईंट-पत्थर बरसाने लगा युवक, इलाके में मची भगदड़

यहां पर आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ आकर पिकनिक मना सकते हैं। इस झरने के पास ही एक पॉइंट व्यू का निर्माण किया गया है। यह रांची शहर के कुछ खूबसूरत इलाकों में से एक है। पंच घाघ झरने के बिल्कुल सामने एक खूबसूरत तालाब भी स्थित है जो कि झरने की खूबसूरती को और अधिक बढ़ा देता है। आपको इस तालाब में नहाते हुए बहुत से लोग मिल जाएंगे आप आसपास भारतीय आर्मी के जवानों से भी मिल सकते हैं जो कि इस इलाके में हमेशा तैनात रहते हैं। यहाँ बच्चो के खेलने के लिए एक मनोरंजन पार्क भी बना हुवा है।
पंच घाघ वाटरफॉल में घूमने के लिए झारखंड पर्यटन विभाग द्वारा एक व्यक्ति का 8 रु प्रवेश शुल्क और बाइक के लिए पर्किंग शुल्क 10रु और कार के लिए 25रु लिया जाता है। इस शुल्क के द्वारा झारखंड पर्यटन विभाग यहाँ का विकास कार्य कराती है।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed