पाकिस्तान की वायु सर्जिकल कार्रवाई: काबुल में 5 धमाके, सैकड़ों की मौत का दावा

0
Advertisements
Advertisements

काबुल, अफगानिस्तान : अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात पाकिस्तान द्वारा किये गए वायु हमले के बाद शहर में कम से कम 5 जोरदार धमाके हुए और दहशत फैल गई है। तालिबान और अफगान अधिकारीयों के बयान के मुताबिक पाक वायुसेना का यह हमला काबुल स्थित एक नशीले पदार्थ सुधार अस्पताल को निशाना बनाकर किया गया, जिसमें कथित रूप से लगभग 400 लोगों की मौत और करीब 250 घायल होने की सूचना है। इस अस्पताल में उस समय कई मरीज इलाज के लिए मौजूद थे और विस्फोटों के बाद भारी तबाही देखने को मिली।पाकिस्तान ने हमले में नागरिक लक्ष्यों को निशाना बनाने से इनकार करते हुए कहा है कि उनकी एयरस्ट्राइक में मुख्य रूप से सैन्य ठिकानों और आतंकवादियों के नेटवर्क को लक्ष्य बनाया गया था। इस घटना ने दोनों देशों के बीच पहले से मौजूद तनाव को और भड़काया है और तालिबान ने इसे “अमानवीय कार्रवाई” कहते हुए कड़ी निंदा की है। अफगान पक्ष का कहना है कि यह हमला उनके नागरिकों और अस्पताल जैसी असैन्य जगह पर किया गया, जिससे क्षेत्र में व्यापक आलोचना और चिंता भी पैदा हुई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  शादी के बाद बेटी अलग राह पर चली, पिता ने रोते हुए कहा‑ ‘मुझसे संपर्क तक नहीं’

Thanks for your Feedback!

You may have missed