टी20 फाइनल में कायरन पोलार्ड से भिड़े पाकिस्तानी गेंदबाज नसीम शाह,

0
Advertisements
Advertisements

Mumbai : इंटरनेशनल लीग टी20 2025-26 का फाइनल 4 जनवरी को डेजर्ट वाइपर्स और एमआई एमिरेट्स के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में वाइपर्स के तेज गेंदबाज नसीम साह और एमआई के कायरन पोलार्ड के बीच नोंकझोंक देखने को मिली। इसका वीडियो ILT20 के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर किया गया है। यह घटना उस वक्त हुई जब पोलार्ड बल्लेबाजी कर रहे थे। अंत में नसीम शाह ने पोलार्ड को पवेलियन भेजने का काम किया।ये घटना MI एमिरेट्स की पारी के 11वें ओवर का है। नसीम शाह (Naseem Shah) ने जब ओवर की आखिरी गेंद फेंकी, तो नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े पोलार्ड ने नसीम से कुछ कहा। नसीम ने भी तुरंत पलटकर जवाब दिया, जिसके बाद मामला बढ़ गया। दोनों खिलाड़ियों के बीच जुबानी जंग इतनी तेज थी कि मामले को शांत करने के लिए ऑन-फील्ड अंपायरों को बीच-बचाव के लिए आना पड़ा।ये विवाद यहीं नहीं थमा जब नसीम अपना अगला स्पेल डालने आए, तब भी पोलार्ड (Kieron Pollard Fight with Naseem Shah) उन्हें कुछ उकसाते नजर आए। लेकिन इस बार नसीम शाह ने गेंद से जवाब दिया।
पारी के 17वें ओवर की पहली ही गेंद पर नसीम ने पोलार्ड को अपने जाल में फंसाया। बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में पोलार्ड संजय पहल को कैच थमा बैठे। इस दौरान पोलार्ड 28 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए। विकेट लेने के बाद नसीम का रिएक्शन देखने लायक था।कप्तान कीरोन पोलार्ड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, लेकिन उनका ये फैसला टीम के काम नहीं आया। पहले बैटिंग करने उतरी सैम करन की कप्तानी वाली डेजर्ट वायपर्स की टीम ने 182 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से सबसे ज्यादा सैम करन ने नाबाद 74 रन की पारी खेली।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed