जिले में 15 दिसंबर से धान क्रय कार्य प्रारंभ — 27 धान क्रय केंद्र स्थापित, 2450 प्रति क्विंटल एमएसपी निर्धारित

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela  : जिला प्रशासन सरायकेला खरसावाँ ने जिले के किसानों के लिए धान क्रय कार्य 15 दिसंबर से शुरू करेगा. जिसके लिए जिले में कुल 27 धान क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं. जहाँ किसानों से नियमानुसार धान की खरीद की जाएगी.
सरकार द्वारा धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) ₹2450 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है. इस संबंध में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने धान क्रय से जुड़े पैक्स (PACS) संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसानों से शालीन एवं सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए तथा धान क्रय की प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी, सुचारु एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराई जाए. उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी क्रय केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएँ समय पर सुनिश्चित की जाएँ. उपायुक्त ने जिले के किसानों से अपील की है कि वे बिचौलियों के झांसे में न आएँ और अपनी उपज केवल सरकार द्वारा अधिकृत धान क्रय केंद्रों पर ही विक्रय करें, ताकि उन्हें निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य का पूरा लाभ प्राप्त हो सके. जिला प्रशासन द्वारा धान क्रय कार्य की सतत निगरानी की जाएगी, ताकि प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी एवं किसान हितैषी बनी रहे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  बाबा हरिहरनाथ सोनपुर में खेले होली ....फगुआ गीतों पर झूमे आदित्यपुर के अधिवक्ता

Thanks for your Feedback!

You may have missed