सतपथी होटल की मालकिन शान्तिलता सतपथी का निधन, आदित्यपुर में शोक की लहर


Saraikela : शहर के प्रतिष्ठित सतपथी होटल की मालकिन शान्तिलता सतपथी, स्वर्गीय सुदर्शन सतपथी की धर्मपत्नी, का आज सुबह लगभग 6 बजे दुखद निधन हो गया. वे पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं और लगातार इलाजरत थीं. बीते कुछ दिनों में उनकी स्थिति अत्यंत गंभीर हो गई थी, जिसके बाद आज उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर मिलते ही सतपथी परिवार सहित पूरे आदित्यपुर और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई. सामाजिक, व्यावसायिक एवं स्थानीय लोगों ने इस दुखद समाचार पर गहरा शोक व्यक्त किया है. शान्तिलता सतपथी एक मिलनसार एवं सरल स्वभाव की महिला थीं. जिन्होंने अपने परिवार और व्यवसाय को समर्पित भाव से संभाला. उनके व्यवहार और सेवा भाव के कारण वे समाज में विशेष पहचान रखती थीं. मेयर संजय सरदार एवं विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष डॉ. जे. एन. दास, अधिवक्ता ओम प्रकाश ने गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं. उनके आवास पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है, जहां लोग पहुंचकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं और परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं. शान्तिलता सतपथी अपने पीछे तीन पुत्र एवं एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं. उनका अंतिम संस्कार आज शाम 5 बजे पार्वती घाट में पूरे विधि-विधान के साथ किया जाएगा.




