77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

0
Advertisements
Advertisements

Jharkhand : नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में भारत का 77वां गणतंत्र दिवस अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति के भाव के साथ मनाया गया। इस भव्य समारोह में विश्वविद्यालय के माननीय कुलाधिपति श्री मदन मोहन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कुलपति प्रो. डॉ. प्रभात कुमार पाणि ने विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुआ। इसके उपरांत विश्वविद्यालय की सुरक्षा ईकाई में शामिल झारखंड होम गार्ड स्क्वाड के जवानों द्वारा पारंपरिक रूप से भव्य तिरंगे को सलामी प्रस्तुत की गई, जिसने समारोह को गौरवपूर्ण बना दिया। साथ ही एनएसपीएस पोखारी के बैंड दल द्वारा प्रस्तुत मनमोहक बैंड वादन ने पूरे वातावरण को देशभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया।

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर छात्रों द्वारा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई, जिनमें भारत की विविध संस्कृति, एकता और राष्ट्रप्रेम को दर्शाया गया। सभी प्रस्तुतियों को दर्शकों एवं अतिथियों से भरपूर सराहना मिली।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के अधिष्ठाता (डीन), विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकगण, शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, जिससे विश्वविद्यालय परिवार की एकजुटता और राष्ट्रीय भावना स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय कुलाधिपति श्री मदन मोहन सिंह ने संवैधानिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमें हमारे कर्तव्यों का बोध कराता है। युवा राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं और नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय जैसे शिक्षण संस्थान ज़िम्मेदार, अनुशासित एवं दूरदर्शी नागरिकों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

वहीं कुलपति प्रो. डॉ. प्रभात कुमार पाणि ने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए कहा, “शिक्षा ही किसी भी लोकतांत्रिक राष्ट्र की सबसे मजबूत नींव होती है। इस गणतंत्र दिवस पर हम सभी अकादमिक उत्कृष्टता, नैतिक मूल्यों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं, जिससे एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण हो सके।”

कार्यक्रम को विश्वविद्यालय के कुलसचिव नागेंद्र सिंह, प्रशासनिक अधिष्ठाता नाजिम खान, शैक्षणिक सलाहकार प्रो. दिलीप शोम, विश्वविद्यालय की मुख्य वित्त अधिकारी वाई. ज्योति, एनएसपीएस राखामाइंस  की प्राध्यापिका वाई. माँगा लक्ष्मी, मुख्य मार्केटिंग अधिकारी तनवीर आलम ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिससे पूरे परिसर में देशभक्ति और गर्व की भावना व्याप्त हो गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed