सिदगोड़ा में रेलवे की ई टिकट के साथ संचालक गिरफ्तार, 28 हजार मूल्य के टिकट बरामद

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:-  टाटानगर आरपीएफ सीआईडी ने फर्जी तरीके से रेलवे के ई टिकट बेचने के धंधे का खुलासा किया है. टीम के द्वारा सिदगोड़ा के मछली मार्केट स्थित बालाजी वर्ल्ड टूर नामक दुकान में छापेमारी कर ई टिकट समेत अन्य सामान बरामद किया गया है. इस संबंध में दुकान के संचालक मनीष कुमार को गिरफ्तार किया गया है. टीम ने मनीष की दुकान से 42 ई टिकट जिसका मूल्य 28 हजार रुपए है के अलावा मोबाइल और लैपटॉप जब्त किया है. मनीष को पकड़कर टाटानगर आरपीएफ के हवाले कर दिया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. टाटानगर आरपीएफ सीआईडी की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि सिदगोड़ा में अवैध तरीके से रेलवे के ई टिकट की बिक्री की जा रही है.।सूचना पाकर आरपीएफ सीआईडी के इंचार्ज सैलेश चंद्र की अगुआई में रामबाबू सिंह ने टीम के साथ छापेमारी की और संचालक को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. मनीष रेलवे के कन्फर्म टिकट को 400 से 500 रुपए ज्यादा लेकर उसे बेचने का काम करता था. फिलहाल उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  उलीडीह में ब्राउन शुगर के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में युवक गिरफ्तार

Thanks for your Feedback!

You may have missed