चाईबासा में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अभियान जारी, 4 आईडी बरामद…

0
Advertisements
Advertisements

चाईबासा: प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, चमन, अजय महतो, सागेन अंगरिया, और अश्विन अपने दस्ते के सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधियों के लिए भ्रमणशील हैं। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए चाईबासा पुलिस ने कोबरा 209, 203, 205 बटालियन, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ की 60, 197, 157, 174, 193, 134, 26, 11 बटालियन के साथ एक संयुक्त अभियान दल गठित किया है। यह अभियान लगातार नक्सल विरोधी गतिविधियों को रोकने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

संयुक्त अभियान की शुरुआत 10 अक्टूबर 2023 को की गई थी, जिसमें गोईलकेरा थाना क्षेत्र के ग्राम कुईडा, छोटा कुईडा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा, बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती इलाकों में सक्रियता दिखाई जा रही है। साथ ही, टोन्टो थाना क्षेत्र के ग्राम हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, और लुईया के सीमावर्ती क्षेत्रों में भी अभियान को अंजाम दिया जा रहा है।

आज दिनांक 25 अगस्त 2024 को सुरक्षा बलों को टोन्टो-गोईलकेरा थाना के सीमावर्ती जिमकी इकिर-मुरुंबुरा-हुसिपी के आसपास के जंगली और पहाड़ी क्षेत्र में तलाशी अभियान के दौरान 4 आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद हुई हैं, जिन्हें नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए पूर्व में लगाया था। सुरक्षा के दृष्टिकोण से बम निरोधक दस्ते की सहायता से इन सभी आईईडी को सुरक्षित तरीके से विनष्ट किया गया है।

बरामदगी:

-आईईडी: 05-05 किलो के 04 आईईडी

संयुक्त सुरक्षा बलों द्वारा नक्सल विरोधी अभियान अब भी जारी है और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बहाल करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed