विक्रम संवत नव वर्ष पर हिंदू वादी संगठनों ने डीजे की धुन और पारंपरिक तरीकों से निकाली शोभायात्रा

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela: हिंदू नव वर्ष (विक्रम संवत) के स्वागत में बुधवार को देर शाम आदित्यपुर से गम्हरिया तक शोभा यात्रा निकाली गई. जिससे आदित्यपुर से गम्हरिया तक पूरी तरह आध्यात्मिक और उत्साहपूर्ण रंगों में डूबा नजर आया. हिंदू नव वर्ष यात्रा आरआईटी थाना अंतर्गत जागृति मैदान से एक विशाल शोभायात्रा के रूप में निकली. जिसमें हजारों की संख्या में सनातन प्रेमियों और विभिन्न हिंदूवादी संगठनों ने हिस्सा लिया. विश्व हिंदू परिषद (विहिप), सरायकेला-खरसावां के जिला अध्यक्ष डॉ. जेएन दास के नेतृत्व में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में बजरंग दल समेत कई संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हुए. शोभायात्रा जागृति मैदान से शुरू होकर आकाशवाणी चौक, शेरे पंजाब चौक और एस-टाइप चौक होते हुए गम्हरिया थाना मोड़ तक पहुंची, जहाँ से पुनः दुर्गा पूजा मैदान पर जाकर संपन्न हुई. यात्रा के दौरान रथ पर सवार प्रभु श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान जी और शिव-पार्वती की सजीव झांकियां आकर्षण का मुख्य केंद्र रहीं. युवाओं की टोली पारंपरिक अस्त्र-शस्त्रों के साथ शौर्य प्रदर्शन करती नजर आई. विशाल डीजे पर बजते भक्ति गीतों और ‘जय श्री राम’ के गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार और डिप्टी मेयर अंकुर सिंह मौजूद रहे. उन्होंने क्षेत्रवासियों को हिंदू नव वर्ष की बधाई देते हुए समाज में एकता और शांति का संदेश दिया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed